{"_id":"7d561374e4b5a7b2fc3c70e56b6e4d7f","slug":"siblings-including-three-deaths-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई-बहन समेत चार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई-बहन समेत चार की मौत
लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 10 Mar 2015 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए तीन सड़क हादसों में भाई-बहन समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों में तीन को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है।
बस ने बाइक सवार परिवार को कुचला, दो बच्चों ने दम तोड़ा
जिले के सीमावर्ती गांव मरखापुर में बाइक पर सवार दंपति और दो बच्चों को सीतापुर की ओर से आ रही रोडवेज की तेज रफ्तार अनुबंधित बस ने कुचल दिया। हादसे में चारों बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक बच्चे की मौत हो गई। घायलों को लखनऊ ले जाते समय पुत्री ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि दंपति को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
एसओ खीरी महेंद्र सिंह के मुताबिक सीतापुर जिले के थाना इमलिया सुल्तानपुर अंतर्गत गांव भेलवा निवासी छविनाथ मंगलवार की दोपहर अपनी पत्नी सावित्री, 10 वर्षीय पुत्र शिवम और 12 वर्षीय पुत्री काजल को बाइक से किसी रिश्तेदारी से अपने गांव लौट रहा था। मरखापुर गांव के पास सीतापुर की ओर से आ रही रोडवेज की तेज रफ्तार अनुबंधित बस ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। इधर आनन-फानन में पुलिस वैन से घायलों को जिला अस्पताल लाई। जहां इलाज शुरू होने से पहले ही शिवम की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलने पर एसपी अरविंद सेन, सीओ सिटी एमपी सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से लखनऊ भिजवाया। रास्ते में काजल ने भी दम तोड़ दिया। सीओ सिटी ने बताया कि अनुबंधित बस को पुलिस ने कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को कुचला, एक की जान गई
बेहजम। नीमगांव थाना क्षेत्र के लखनापुर चौराहे पर ट्रैक्टर ने भूलनपुर गांव निवासी 25 वर्षीय नाजिम अली की बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना जोरदार था कि नाजिम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे इसी गांव के बाबू को गंभीर चोटें आई हैं। बाबू को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। परिवारीजनों के मुताबिक दोनों युवक बाइक पर सवार होकर जेल में निरुद्ध एक व्यक्ति से मिलाई करने लखीमपुर जा रहे थे।
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत
निघासन। ढखेरवा से निघासन जा रहे एक युवक की बाइक ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया।
मंगलवार शाम करीब पौने छह बजे निघासन की तरफ से बाइक से सीतापुर जिले के हरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव मोहर्सा निवासी 30 वर्षीय शमसाद खरवहिया के पास वीरबाबा स्थान से आगे पहुंचा, तभी सामने से ईंटे भरकर आ रहे बिना नंबर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसको टक्कर मार दी। इससे सड़क से नीचे उत्तर की तरफ गिरे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बाइक गेहूं के खेत मेें गिरी। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार लोग फ रार हो गए। पुलिस के मुताबिक शमशाद सोमवार को सिंगाही स्थिति अपनी ससुराल आया था।
साइकिल सवार को बचाने में बाइकें भिड़ी, चार घायल
जंगबहादुरगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम मस्तीपुर के निकट साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें शाहजहांपुर रेफर किया गया है।
पसगवां थाना क्षेत्र के ग्रंाम सुनौआ निवासी आरिफ अपने ननिहाल ग्राम बोझवा जनपद सीतापुर से मां फहीमा तथा बहन फरमीना को बाइक से लेकर घर आ रहा था, वहीं जनपद शाहजहांपुर थाना सेहरामऊ दक्षिणी के ग्राम दारापुर चठिया निवासी नरवीर अपनी पत्नी रीता तथा साढ़ू सर्वेश को लेकर अपनी ससुराल ग्राम सहजनियां जा रहा था। ग्राम मस्तीपुर में साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में दो मोटर साइकिलों की सीधी भिड़ंत हो गई। जिसमें आरिफ, फरमीना, फहीमा तथा नरवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पसगवां लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
पान थूकने के चक्कर में बस से गिरा, जख्मी
सिकंद्राबाद। नीमगांव क्षेत्र के बेलहरी गांव के पास यात्रियों से खचाखच भरी बस के भीतर से पान थूकने के चक्कर में एक युवक खिड़की से नीचे गिर गया। जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। उसे लखनऊ रेफर किया गया है।
जम्हौरा निवासी अतुल पांडे मंगलवार को किसी कार्य से गोला-कस्ता रोड पर चलने वाली प्राइवेट बस से गोला जा रहा था। सिकंद्राबाद-गोला के बीच बेलहरी गांव के पास वह बस के अंदर से पान थूकने के चक्कर में खिड़की से झांकते समय नीचे गिर पड़ा। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। चौकी प्रभारी एएल सरोज ने बस को कब्जे में ले लिया है।