{"_id":"5852de264f1c1b676f64c314","slug":"shutter-cut-theft-of-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"शटर काटकर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शटर काटकर लाखों की चोरी
रेहरिया।
Updated Fri, 16 Dec 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली मोहम्मदी की पुलिस चौकी रेहरिया के गांव मझिगवां में चोरों ने मोबाइल की दुकान का शटर काटकर नकदी समेत लाखों का सामान चुरा लिया। दुकानदार की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज हुई है।
पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव मझिगवां में बुधवार रात चोरों ने सोनी मोबाइल शाप का शटर काटकर 35 हजार नकद, मोबाइल, इनवर्टर, बैटरी सहित लाखों का सामान चुरा लिया। चोरों ने पड़ोस की इलेक्ट्रिक बिल्डिंग की दुकान से कटर निकालकर शटर काटा। दुकान स्वामी संदीप सिंह निवासी बसखेड़ा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर फिंगर प्रिंट लिए।
दुकानदार बताते हैं कि एक माह में एक दर्जन से अधिक दुकानों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस ने एक भी घटना का खुलासा नहीं किया। दुकानदारों ने संदिग्धों के नाम भी बताए थे। निरंतर हो रही चोरियों से दुकानदार भयभीत हैं।