फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shot of liquor, death of comrade

शराब के नशे में मारी गोली, साथी की मौत

Sat, 10 Sep 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /ईसानगर।
अमर उजाला ब्यूरो /ईसानगर। Updated Sat, 10 Sep 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Shot of liquor, death of comrade
gun
- घर के बाहर बैठकर लंबरदार साथी के साथ पी रहा था शराब
विज्ञापन

- घटना के बाद से आरोपी फरार, रिपोर्ट दर्ज 

गांव मुराउनपुरवा में गांव निवासी लंबरदार पासी अपने साथी पड़ोसी संजय पासी के साथ शुक्रवार की रात घर के बाहर बैठकर शराब पी रहा था। अचानक साथी के पास मौजूद तमंचे से गोली चल गई। गोली लंबरदार के पेट में लगने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे सीओ ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। 

मुराउनपुरवा निवासी मथुरा भार्गव ने बताया शुक्रवार की सायं 38 वर्षीय पुत्र लंबरदार खाना खाने के बाद घर के बाहर जाकर सो गया। रात करीब 11 बजे पड़ोसी संजय भार्गव नशे की हालत में उसके पुत्र के पास आया और उसके साथ बातचीत करने लगा। दोनों वहीं पर बैठकर शराब पीने लगे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर संजय ने तमंचे से लंबरदार को गोली मार दी। गोली उसके पेट में जा धंसी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। फायर की आवाज होने पर परिवार के लोग जब घर के बाहर पहुंचे तो देखा कि लंबरदार लहूलुहान हालत में चारपाई पर पड़ा था। परिवार वाले लंबरदार को सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ शिवानंद ने बताया कि दोनों की मित्रता थी। नशे की हालत में तमंचे से गोली चली है, जिससे लंबरदार की मौत हो गई। घर वाले किसी दुश्मनी या विवाद से इंकार कर रहे हैं। मृतक के पिता मथुरा की तहरीर पर आरोपी संजय के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सूचना पर सीओ हरीराम वर्मा फील्ड यूनिट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घर वालों से घटना के बाबत जानकारी ली। फील्ड यूनिट ने मौके से फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed