{"_id":"2d363b577911331f6277720c41ed79ea","slug":"shot-accused-of-double-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरे हत्याकांड के आरोपी को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोहरे हत्याकांड के आरोपी को गोली मारी
सिंकद्राबाद
Updated Tue, 24 Feb 2015 07:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीमगांव थाना क्षेत्र में दवा लेकर बाइक से घर जा रहे दोहरे हत्याकांड के आरोपी को बाइक सवार दो युवकों ने तमंचे से गोली मार दी। पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस अभी तहरीर मिलने से इंकार कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव भुड़हा निवासी वीरेंद्र उर्फ पहुना मंगलवार की शाम करीब पांच बजे नीमगांव कस्बे से दवा लेने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। नगरा गांव के पास जैतापुर मार्ग पर जैसे ही वह पहुंचा, वहां पहले ही खड़े बाइक सवार दो युवकों ने तमंचे से गोली चला दी और फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक वीरेंद्र को दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलने पर सीओ मिथिलेश कुमारी दीक्षित भी मौके पर पहुंचीं। पुलिस का कहना है कि तीन जनवरी 2014 को फरधान क्षेत्र के ओदरहना पुल के पास सनिगवां गांव निवासी प्रेम और उनके भतीजे की गोली मारकर हत्या करने के मामले में वीरेंद्र भी नामजद है। जून 2014 में वह जमानत पर जेल से छूटा था। इधर प्रभारी एसओ नंदलाल का कहना है कि वीरेंद्र को जख्मी हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। पीड़ित पक्ष की ओर पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
फायर कर रहा ग्रामीण और उसका पुत्र जख्मी
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव सेमरई में खूंटा गाड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान तमंचे से फायर कर रहा एक ग्रामीण कारतूस बैक होने की वजह से खुद जख्मी हो गया। छर्रे लगने से उसका पुत्र भी जख्मी हुआ है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सेमरई गांव निवासी राकेश कुमार का सोमवार की देर शाम गांव के ही कुछ लोगों से खूंटा गाड़ने को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ते देख वहां तमाम ग्रामीण इकट्ठा हो गए। बताते हैं इसी बीच राकेश तमंचा लेकर आ गया और उसने फायर कर दिया, लेकिन कारतूस बैक हो गया। जिससे राकेश और उसका पुत्र बुरी तरह जख्मी हो गए। राकेश का चेहरा भी झुलस गया। वहीं हैदराबाद पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले की तहरीर नहीं मिली है।