{"_id":"576aa1624f1c1bc525b47d7e","slug":"she-clashed-with-the-cleaning-personnel-at-the-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर सफाई कर्मियों से युवती भिड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टेशन पर सफाई कर्मियों से युवती भिड़ी
अमर उजाला ब्यूूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 22 Jun 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती ने पत्थर फेंके, बाद में लोगों ने पकड़कर जीआरपी को सौंपा
बुधवार को रेलवे स्टेशन पर एक युवती ने वहां की महिला सफाई कर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए गालियां दीं। विरोध किए जाने पर उसने स्टेशन पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। जिससे रेलवे कर्मचारियों और यात्रियों में भगदड़ मच गई। बाद में जीआरपी ने युवती को हिरासत में लेकर महिला अल्पावास भेज दिया।
रेलवे स्टेशन पर तैनात सफाई कर्मचारी रजनी, उर्मिला और सोनाली ने बताया कि वह सभी लोग सुबह स्टेशन की सफाई कर रहीं थी। इस दौरान एक युवती ने वहीं पर गंदगी फैलानी शुरू दी, मना किए जाने पर वह उन लोगों को गालियां देनी लगी और हाथापाई पर उतारू हो गई। जब उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो पटरियों की ओर जाकर उसने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। जिससे वहीं भगदड़ मच गई। स्टेशन अधीक्षक ने जीआरपी और आरपीएफ को बुलाने के लिए एनाउंसमेंट कराया। कई पहुंचता इससे पहले ही लोगों ने युवती को पकड़कर जीआरपी के हवाले कर दिया।
जीआरपी थाने की महिला सिपाही ने बताया कि युवती ने अपना नाम नेहा बताया है। जीआरपी ने उसे महिला अल्पावास भेज दिया है।
--
पिछले छह माह से स्टेशन पर डाले है डेरा
बुधवार को स्टेशन पर पत्थरबाजी करने वाली युवती के बारे में बताया जाता है कि वह पिछले छह माह से यहां पर डेरा डाले हुए है। बताते हैं कि इससे पहले वह मैलानी जंक्शन पर थी और वहां से भगाए जाने पर उसने यहां पर उपना डेरा जमा लिया।
विज्ञापन
--
रेलवे प्रशासन को दूसरी बार देना पड़ा मेमो
युवती ने छह मार्च को भी एक यात्री के साथ मारपीट और गाली गलौज की थी साथ ही एक भीख मांगने वाली औरत से पैसे छीन लिए थे। यात्री के साथ हुई घटना को लेकर उस समय ड्यृटी पर तैनात स्टेशन मास्टर ने जीआरपी और आरपीएफ को कारवाई के लिए मेमो दिया था लेकिन न तो जीआरपी ने कारवाई की थी और न ही आरपीएफ ने।
--
इस युवती ने पिछली बार भी यात्रियों के साथ मारपीट की थी, जिस पर स्टेशन मास्टर ने मेमो दिया था, लेकिन इसके खिलाफ कारवाई करने की जिम्मेदारी जीआरपी की है। इस मामले में जीआरपी हमसे जो सहयोग चाहे वह हम करने को तैयार हैं।
-चंद्रिका प्रसाद, सहायक उपनिरीक्षक आरपीएफ चौकी लखीमपुर
--
पकड़ी गई युवती ने अपना नाम नेहा बताया है। उसके खिलाफ स्टेशन अधीक्षक की ओर से मेमो दिया गया है। युवती को महिला अल्पावास भेज दिया गया है।
-राघवेंद्र प्रताप सिंह
थानाध्यक्ष जीआरपी लखीमपुर