फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sharda water level increased, water entered in villages, stirred

शारदा का जलस्तर बढ़ा, गांवों में घुसा पानी, हड़कंप      

Sun, 13 Aug 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां। Updated Sun, 13 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Sharda water level increased, water entered in villages, stirred
शारदा - फोटो : अमर उजाला
मझगईं क्षेत्र के कई गांव हुए जलमग्न, भीरा क्षेत्र भी हुआ प्रभावित 
विज्ञापन

इलाके में शारदा नदी का कहर जारी है। रोजाना देर रात होने वाली बारिश से शारदा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिससे कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। उधर प्रशासन से कोई सहायता न मिलने से बाढ़ पीड़ितों की मुसीबतें भी बढ़ती जा रही है। कई बाढ़ पीड़ित पलायन करने को मजबूर हो गए हैं।  

भीरा क्षेत्र के दौलतापुर, कचनारा, इमलिया फार्म, बोझवा, मटैहिया, श्रीनगर, आजादनगर आदि गांवों में इस समय स्थिति काफी भयावह है। रोज देर रात होने वाली बरसात से शारदा का जलस्तर बढ़ते ही इन गांवों के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। दौलतापुर जाने वाले रास्ते पर जहां पानी बह रहा है। वहीं इमलिया व नानक फार्म के रास्ते बंद हो गए हैं। यहां ग्रामीण नावों से आवागमन कर रहे हैं। दूसरी तरफ श्रीनगर के सुग्रीव कुमार, अमरीक, श्याम सुंदर आदि के मकानों के साथ ही प्राथमिक विद्यालय की तरफ शारदा ने रुख कर लिया है। जिससे यहां पर तेजी से कटान करती हुई शारदा नदी घरों की ओर बढ़ रही है। मझगईं प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में हो रही कई दिनों से बरसात से शारदा उफना गई है। जिससे बाढ़ का पानी नयापुरवा, खालेपुरवा, लियाकत पुरवा गांव में भर गया। वहीं बल्लीपुर, चौरीं, विशुनूपुर आदि गांव के आसपास खेतों में बाढ़ का पानी भरा है। नयापुरवा व लियाकत पुरवा के हालात सबसे खराब हैं। यहां ऐसा कोई घर नहीं बचा है जहां पानी न भरा हो। पूरा का पूरा गांव टापू बन गया हैं। आने जाने के सारे रास्ते बंद हो जाने से गांव वालों की और मुसीबतें बढ़ गईं हैं। बाढ़ पीड़ित भूखे प्यासे रहने को मजबूर हैं लेकिन प्रशासन ने अभी तक कोई कारगर कदम नहीं उठाया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed