फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sharda one meter above the danger mark

शारदा खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर

Sat, 16 Jul 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां। Updated Sat, 16 Jul 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Sharda one meter above the danger mark
sharda - फोटो : amar ujala
नदी किनारे के गांवों की ओर बढ़ रहा बाढ़ का पानी, नयापुरवा और खालेपुरवा में हो रहा कटान
विज्ञापन

पहाड़ों पर बारिश जारी रहने से शारदा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अब नदी खतरे के निशान से करीब एक मीटर से ऊपर पहुंच चुकी है और समीपवर्ती गांवों की ओर बाढ़ का पानी बढ़ने लगा है। खेती वाले इलाकों में पानी घुस चुका है और इमलिया फार्म के रास्ते पर पानी चल रहा है। उधर नयापुरवा और खालेपुरवा में नदी ने कटान तेज कर दिया है। 

केंद्रीय जल आयोग ने शनिवार को 17.2 एमएम वर्षा रिकार्ड की। उधर क्षेत्र में तथा पहाड़ों पर लगातार वर्षा होने से नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। शारदा नदी खतरे के निशान 153.620 से एक मीटर ऊपर 154.640 सेमी पर पहुंच गई है। इससे समीपवर्ती गांवों की ओर बाढ़ का पानी बढ़नेेेे लगा है। यहां के खेतिहर इलाके में पानी पहले ही भरा हुआ है। इमलिया फार्म जाने वाले रास्ते पर पानी चल रहा है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। उधर नयापुरवा, खालेपुरवा में शारदा नदी ने कटान तेज कर दिया है। खासकर नयापुरवा को शारदा नदी ने अपना निशाना तेजी से बनाना शुरू कर दिया है। इसमें तमाम कृषि भूमि शारदा ने अपने आगोश में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed