फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Seven animals recovered from the pick-up, absconding

पिकअप से सात पशु बरामद, आरोपी फरार

Fri, 24 Jun 2016 10:57 PM IST
गोला गोकर्णनाथ।
गोला गोकर्णनाथ। Updated Fri, 24 Jun 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Seven animals recovered from the pick-up, absconding
animals - फोटो : amar ujala
पुलिस ने पिकअप में लादकर वध को ले जाए जा रहे सात गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है, जबकि आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

कोतवाल एसएन द्विवेदी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग पिकअप में गोवंशीय पशुओं को लादकर भुड़वारा वध के लिए लेकर जा रहे हैं। इस पर उपनिरीक्षक संजीव दुबे, आरक्षी रोविन, मोहम्मद हनीफ ने अलीगंज चौकी इंचार्ज शंखधर भट्ट को बुलाकर बक्खारी नहर पुल पर पहुंचकर गाड़ाबंदी कर दी और पिकअप का इंतजार करने लगे। थोड़ी देर में पिकअप बिझौली नहर की ओर से आती दिखाई दी। पुलिस कर्मियों ने पिकअप रोकने का प्रयास किया तो चालक ने गाड़ी उनके ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर जमुनाबाद फार्म के निकट पिकअप को घेर लिया जबकि आरोपी जंगल की ओर भागने में सफल रहे। पिकअप में छह बछड़ा और एक गाय थी, जिन्हें वाहन से उतारकर नहर का पानी पिलाकर ग्रामीणों ओमप्रकाश, सत्यपाल, जयगुरुदेव के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर आरोपियों पर प्राणघातक हमला, गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।


पुलिस की लापरवाही से नहीं मिलते तस्कर
 ग्रामीणों के अनुसार पुलिस को सूचना देने के दो घंटे तक मौके पर न पहुंचने से पशु तस्कर  ग्रामीणों को चकमा देकर फरार हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस, पशु तस्करों से साठगांठ होने के कारण जानबूझ कर देर से पहुंचती है, जो मौका देकर आरोपियों को फरार होने में मदद करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed