फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Seized a bus, three of the invoice, put two on penalty

एक बस सीज, तीन का चालान, दो पर जुर्माना डाला

Tue, 25 Oct 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 25 Oct 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Seized a bus, three of the invoice, put two on penalty
police - फोटो : amar ujala
अभियान में हत्थे चढ़ीं परिवहन निगम की बसें, फर्राटा भरते रहे डग्गामार
विज्ञापन

एआरएम ने कहा पुलिस का अधिकार, दिखतीं हैं सिर्फ निगम की बसें

दिवाली नजदीक आते ही शहर में जाम की समस्या बढ़ गई है। मंगलवार को पुलिस को डग्गामार, ओवरहाईट, ओवरलोड वाहनों और बाइक सवार तीन सवारी के नियंत्रण को अभियान चलाने का निर्देश मिला तो रोडवेज पुलिस चौकी इंचार्ज ने परिवहन निगम की अनुबंधित बसों को ही निशाना बना दिया। उन्होंने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एक बस सीज कर दी, तीन का चालान काटा, जबकि दो पर जुर्माना ठोंकते हुए समन शुल्क वसूल लिया। चौकी पुलिस की इस कारवाई से बस चालक परिचालकों में हड़कंप मच गया। उधर पुलिस की इस कार्रवाई को लखीमपुर डिपो के एआरएम वीके गोस्वामी जहां उनका यह अधिकार बताते हैं, वहीं यह भी कहते हैं कि निगम की अनुबंधित बस चालक पुलिस को आसानी से उपलब्ध हैं, इसलिए वही उन्हें सबसे पहले दिख जाते हैं, जबकि ओवरलोड और डग्गामार वाहन दौड़ते रहते हैं।
मंगलवार की दोपहर शहर के रोडवेज बस अड्डा के ठीक सामने रोडवेज पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने निगम की अनुबंधित बसों का ही चालान करना शुरू कर दिया। उन्होंने लखीमपुर डिपो की यूपी 31टी/8770 को सीज कर दिया, जबकि यूपी 31टी/7751 और सीतापुर डिपो की यूपी 34टी/8925 का चालान कर दिया, जबकि दो अन्य बसों से पर जुर्माना ठोंकते हुए तीन हजार रुपये का समन शुल्क वसूल किया। इस कार्रवाई के बाबत रोडवेज चौकी प्रभारी मनोज कुमार सिंह का कहना है, उन्होंने अभियान के तहत चालान किए, जिसमें बसों पर कार्रवाई के अलावा दो बाइक का चालान काटा, जबकि एक बाइक सवार से पांच सौ रुपये का समन शुल्क वसूला है। चौकी प्रभारी ने यह भी बताया कि कई बार इन सभी का चेतावनी दी गई, लेकिन इन लोगों न कोई गौर नहीं किया। डिपो के बाहर सवारियां भरे जाने से आए दिन यहां पर जाम की नौबत आ जाती है, जिससे लोगों को असुविधा होती है।
विज्ञापन


पांच दिन पहले टीएसआई ने किया था चालान
पांच दिन पहले यातायात उपनिरीक्षक (टीएसआई) संजय सिंह ने लखीमपुर डिपो की अनुबंधित बस का चालान कर दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने परिचालक के सेलफोन से एआरएम की भी बात नहीं सुनीं थी, जिस पर एआरएम वीके गोस्वामी ने मौके पर ही पहुंचकर टीएसआई से कड़ा ऐतराज जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के व्यवहार से अनुबंधित बस मालिकों में गुस्सा
अनुबंधित बस मालिक प्रेमप्रकाश, राकेश कुमार आदि ने बताया कि पुलिस का यह रवैये अत्यंत निंदनीय है, जिस पर वह लोग विचार कर रहे हैं और जरूरी हुआ तो उच्चाधिकारियों से मिलकर पुलिस ज्यादती की हकीकत बताई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि हर कोई जानता है कि शहर में दिनभर नो इंट्री में भी ओवरलोड और ओवरहाईट वाहन धड़ल्ले से निकलते हैं, लेकिन उन वाहनों पर कभी कोई कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटाता। उन वाहनों से हर मामले में परिवहन निगम की अनुबंधित बसें मानक पूरा करती हैं, क्योंकि इन पर रोडवेज के अधिकारियों की नजर होती है, इसलिए रोडवेज की बसें कभी नियमों को दरकिनार नहीं करतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed