{"_id":"58bd9a0e4f1c1b6f43dc4425","slug":"secrets-of-suicide-will-open-two-calls-came-in-27-minutes","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 मिनट में आईं दो कॉल खोलेंगी सुसाइड का राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
27 मिनट में आईं दो कॉल खोलेंगी सुसाइड का राज
लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 06 Mar 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस भी दोनों नंबरों से लगा रही कारणों का पता
बदायूं के उझानी निवासी छात्र राविन सिंह की माने तो वह सुबह साढ़े नौ बजे कमरे से चला आया था। उस समय कमल गंगवार कान में हेडफोन लगाकर बिस्तर पर लेटा हुआ था। कमल गंगवार के मोबाइल पर आई कॉल पर गौर करें तो उसके नंबर पर पहली मिस्ड कॉल सुबह 8:39, दूसरी मिस्ड कॉल 9:33 पर आई। इसके बाद 9:33 मिनट पर फिर इसी नंबर से आई कॉल से उसने 1:24 सेकेंड बात की। यह नंबर उसके मोबाइल में शिल्पी-दिलीप के नाम से फीड है। इसके बाद 9:40 मिनट पर दूसरी कॉल रिसीव की गई। यह नंबर उसके मोबाइल में फीड तो नहीं है, लेकिन इस नंबर पर उसने 2:26 सेकेंड तक बात की है। इसके बाद और पहले जो भी कॉल मोबाइल में दिख रहीं थीं, उनमें अधिकतर कॉल उसके साथी राविन सिंह की हैं। आशंका जताई जा रही है कि इन दोनों कॉलों के बीच ही आत्महत्या का कारण छुपा है। सीओ सिटी निर्मल कुमार बिष्ट ने बताया कि अस्पताल से मौत का मेमो आया है। परिवार वालों के देर शाम तक पहुंचने की संभावना है। पुलिस मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालेगी और जिन दो नंबरों पर उसकी बात हुई है उसकी भी जांच की जाएगी।
मकान मालिक को नहीं थी मौत की जानकारी
मकान मालिक रजनीश शुक्ला ने बताया कि तीन दिन पहले ही दोनों छात्रों को उन्होंने किराए पर कमरा दिया था, लेकिन उन्हें फांसी लगाकर आत्महत्या की जानकारी नहीं हुई। साथी छात्र जब उसे अस्पताल ले गए और डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, तब उन्हें घटना की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि दोनों छात्रा निचले तल के कमरे में रहते थे।
युवक का फांसी पर झूलता मिला शव
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के कोटखेरबा गांव में एक युवक ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के पिता की सूचना पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
ग्राम कोटखेरबा निवासी भागवंत भार्गव के 18 वर्षीय बेटे नेतराम ने पांच मार्च की रात किसी कलह वश गांव के समीप रामसिंह की बाग में खड़े आम के पेड़ की टहनी में रस्सी का फंदा डालकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सोमवार सवेरे युवक का शव बाग में फांसी के फंदे पर झूलता पाया गया। परिवार वालों के अनुसार नेतराम रविवार की शाम आठ बजे किसी बात पर नाराज होकर घर से चला गया था। सोमवार को तलाश करने पर उसका शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। पुलिस ने मृतक के पिता भागवंत की सूचना पर शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि अगली कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिवार वालों की तहरीर मिलने के बाद की जाएगी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।