फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Scramble with a soldier at the roadways bus station

रोडवेज बस स्टेशन पर सिपाही से हाथापाई    

Tue, 18 Apr 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ लखीमपुर खीरी
अमर उजाला ब्यूरो/ लखीमपुर खीरी Updated Tue, 18 Apr 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Scramble with a soldier at the roadways bus station
police Demo pic - फोटो : google
रोडवेज बस स्टेशन पर सिपाही से हाथापाई    
विज्ञापन

दो गुटों में मारपीट की जानकारी पर पहुंचा था सिपाही      
कोतवाली पहुंचकर पकड़े गए एक आरोपी को छुड़ा ले गई भीड़       

रोडवेज बस स्टैंड पर सोमवार की देर शाम एक युवक की पिटाई का विरोध कर रहे गश्ती सिपाही पर कुछ युवक हमलावर हो गए और उसके साथ हाथापाई की। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस जब एक युवक को दबोचकर कोतवाली लाई तो बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए और हंगामा कर आरोपी को छुड़ा ले गए। सत्तापक्ष के दबाव में बैकफुट पर आई सदर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। हालांकि पुलिस तहरीर न मिलने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रही है।       
घटना सोमवार की देर शाम की है। बताते हैं कि चार-पांच युवक नशे में थे और रोडवेज बस अड्डे पर एक युवक की पिटाई कर रहे थे। इसी बीच बाइक का हूटर बजाते हुए सदर कोतवाली में तैनात एक सिपाही मौके पर पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो सिपाही ने जब उसे बचाने का प्रयास किया तो युवक उससे भी उलझ गए और गाली-गलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। किसी तरह से बचकर सिपाही ने मामले की जानकारी सदर कोतवाल को दी। सूचना पर सदर कोतवाल दीपक शुक्ल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से मोहल्ला हिदायतनगर निवासी एक युवक को दबोच लिया, जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए। पुलिस आरोपी को लेकर कोतवाली पहुंच भी नहीं पाई थी कि इसी बीच बड़ी संख्या में लोग नारे लगाते हुए कोतवाली पहुंच गए और आरोपी को छोड़ने की मांग करने लगे। कोतवाल ने जब सख्ती दिखाई तो आरोपी उनसे भी भिड़ गए और हंगामा करने लगे। इसी बीच एसडीएम सदर और सीओ सिटी हरीरराम वर्मा भी कोतवाली पहुंच गए और मानमनौव्वल शुरू कर दी। हंगामा कर रहे लोग आरोपी के छोड़ने के बाद ही शांत हुए। मामला अभी शांत नहीं हुआ। यहां के बाद बड़ी संख्या में लोग एक भाजपा के कद्दावर नेता के साथ एसपी के आवास पहुंचे और सारी गलतियों का ठीकरा सिपाही के सिर फोड़कर उसे निलंबित करने की मांग की। एसपी ने लोगों को किसी तरह से शांत कराया।       
विज्ञापन

---------------      
चर्चा का विषय बना कोतवाल का छुट्टी पर जाना
घटना के अगले ही दिन कोतवाल दीपक शुक्ला छुट्टी पर चले गए। अचानक कोतवाल का छुट्टी पर चले जाना चर्चा का विषय बना हुआ है। शहर के लोग उनकी छुट्टी को इसी मामले से जोड़ कर देख रहे हैं। जबकि सीओ सिटी हरीराम वर्मा का कहना है कि कोतवाल दीपक शुक्ला की छुट्टी पहले से ही मंजूर थी। उन्हें 18 अप्रैल से छुट्टी पर जाना था इसलिए चले गए। दूसरा कोई कारण होने से वह इनकार करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
वर्जन.....      
रोडवेज बस अड्डे पर कुछ लड़के एक युवक को पीट रहे थे। इसी बीच सिपाही गश्त करते पहुंच गया था। सिपाही से हॉट-टॉक हुई थी। हाथापाई होने की जानकारी नहीं है। सिपाही की कोई गलती भी नहीं थी। पकड़ा गया आरोपी युवक जांच में निर्दोष मिला था, जिस पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। कोई तहरीर नहीं पुलिस को नहीं दी गई है।       

-हरीराम वर्मा, सीओ सिटी
--
सोमवार की रात बस स्टेशन पर दो पक्ष आपस में भिड़े थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाल दीपक शुक्ला हमारे कार्यकर्ता को भी पकड़ ले गए और उस पर एक सिपाही पर हाथ छोड़ने का आरोप लगाया। जब मुझे इस बात का पता चला तो सभी पक्षों को आमने-सामने कर बात की तब यह बात खुलकर सामने आई कि गहत फहमी हो गई थी, इसमें किसी की गलती नहीं थी। इसलिए मामले को वहीं खत्म करा दिया गया। 
-योगेश वर्मा, सदर विधायक, लखीमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed