{"_id":"b721573922c1587b19c89a284d5782c4","slug":"scorching-high-tension-line-workers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन से मजदूर झुलसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईटेंशन लाइन से मजदूर झुलसा
गोला गोकर्णनाथ।
Updated Tue, 10 Nov 2015 06:32 PM IST
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला श्याम नगर कॉलोनी में मकान की छत के ऊपर से से निकली
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर मजदूर झुलस गया। गंभीरावस्था में उसे
अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मोहल्ला निवासी रवि कुमार (20) के घर के पड़ोस में बहादुरलाल के मकान का लिंटर पड़ रहा था, जहां वह मजदूरी पर काम कर रहा था। लिंटर का काम चल ही रहा था कि मकान की छत के ऊपर से निकली हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में रवि आ गया और गंभीर झुलस गया। गंभीरावस्था में उसे सीएचसी भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।
--
घर जला, हजारों की क्षति
बांकेगंज। निकटवर्ती गांव देबीपुर में रामेश्वर के घर में आग लग गई। जिससे उसके घर में रखा कीमती सामान, कपड़े, रजाई गद्दे सहित अनाज जलकर राख हो गया। उसके शोर मचाने पर ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मंगलवार दोपहर निकटवर्ती गांव देबीपुर निवासी रामेश्वर के घर में आग लग गई। आग लगने से उसका घर धू-धू कर जलने लगा। रामेश्वर ने घर में खेल रहे बच्चों को किसी तरह बाहर निकाल कर उनकी जान बचाई। आग लगने से रामेश्वर के घर में रखा हजारों रुपये मूल्य का कीमती सामान सहित पांच हजार रुपये जलकर राख हो गए। रामेश्वर ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान सहित तहसील कर्मियों को दी है।