{"_id":"01c94cc4c1a8e5e7323499f9393e1181","slug":"scorched-woman-death-in-lucknow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुलसी महिला की लखनऊ में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झुलसी महिला की लखनऊ में मौत
धौरहरा
Updated Sat, 20 Jun 2015 05:57 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में 11 दिन पहले संदिग्ध हालात में झुलसी विवाहिता की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता ने इस मामले में पति और ससुर समेत चार लोगों पर दहेज के लिए जिंदा जलाने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है।
क्षेत्र के माधवपुरवा निवासी राजकिशोर वर्मा ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी पुत्री मीनू की शादी मटेहनी निवासी संतराम वर्मा के बेटे रामशंकर से की थी। शादी के एक साल तक सब ठीक रहा, लेकिन बाद में पति रामशंकर और ससुर संतराम दहेज में बाइक, फ्रिज, कूलर आदि की मांग कर रहे थे। आरोप है कि मांग न पूरी न होने पर मीनू की पिटाई करते थे। आठ जून को रामशंकर, संतराम, सास मुखिया देवी और ननद अंशू ने मिलकर मिट्टी का तेल डालकर जला दिया। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने मीनू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने नौ जून को लखनऊ रेफर किया गया। लखनऊ में शुक्रवार शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया। कोतवाल विजय प्रताप ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।