फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sarvjit massacre killings Surrendered in Kotwali

सर्वजीत हत्याकांड के हत्यारोपियों ने  कोतवाली में किया आत्मसमर्पण 

Tue, 04 Jul 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।  Updated Tue, 04 Jul 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Sarvjit massacre killings Surrendered in Kotwali
murder - फोटो : अमर उजाला
घटना में प्रयुक्त कार का पुलिस नहीं लगा सकी पता
विज्ञापन

शहर में हुए थाना फरधान के गांव हसनापुर मजरा लकेसर निवासी कमीशन एजेंट के तीनों हत्यारोपियों ने सोमवार की देर शाम सदर कोतवाली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 
बता दें कि गांव हसनापुर मजरा लकेसर निवासी सर्वजीत वर्मा(35) शहर की एलआरपी पुलिस चौकी क्षेत्र में लखनऊ पब्लिक स्कूल के पास किराए के मकान में पत्नी, बच्चों और भांजे के साथ रहता था। 29 जून की सुबह वह अपनी वैगन आर कार से कहीं गया था। शाम को कुछ लोग ऑल्टो कार से उसे मरणासन्न हालत में घर के बाहर फेंक गए थे। जिला अस्पताल ले जाते समय सर्वजीत वर्मा की मौत हो गई थी। सदर कोतवाली पुलिस ने पत्नी निर्मला नमिता वर्मा की तहरीर पर छाउछ निवासी आदिल, अरुण कुमार वर्मा और पिपरिया चौराहा निवासी अनिल चौधरी उर्फ चापू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था। 
विज्ञापन

सदर कोतवाल कुलदीप तिवारी ने बताया कि तीनों आरोपियों ने सोमवार की देर शाम कोतवाली में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस तीनों से घटना को लेकर पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार बरामद नहीं कर सकी है। उधर थाना नीमगांव क्षेत्र में लावारिस हालत में खड़ी मिली मृतक की वैगन आर कार को भी सदर कोतवाली पुलिस ने कब्जे में नहीं लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed