{"_id":"31ae6f34bc9775f92e0e817df9c30136","slug":"saku-seven-bote-wood-recovered-seven-bicycles-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात बोटे साखू की लकड़ी, सात साइकिलें बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात बोटे साखू की लकड़ी, सात साइकिलें बरामद
मझगईं
Updated Thu, 26 Mar 2015 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्क कर्मियों ने जंगल से काट कर लाई जा रही सात बोटा साखू की लकड़ी, सात साइकिलें बरामद कीं। इस मामले में चार लोगों को पकड़ा गया है। मामले में वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
पार्क की सलूकापुर वनचौकी पर तैनात वनदरोगा कोमल प्रसाद को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग जंगल से साखू की लकड़ी काट कर ला रहे हैं। वन दरोगा तुलाराम ने जंगल में नाकेबंदी कर दी। इस दौरान बुधवार रात करीब 11 बजे उन्हें कई लकड़कट्टे एक जगह सोते नजर आए और पास में ही उनकी साइकिलों पर लकड़ी लदी थी। वन विभाग की टीम ने उन्हें घेर लिया। कर्मियों के घेराबंदी के बाद भी तीन लोग भागने में सफल रहे और महज चार ही पकड़ में आ सके। पार्क कर्मियों को वहां सात साइकिलें और सात बोटा साखू की लकड़ी बरामद हुई। जिसे पार्ककर्मी वनचौकी ले आए। पार्क कर्मियों के मुताबिक पकड़े गए लकड़कट्टोें के नाम कुंजनलाल, बद्दल, हरीश, नेता हैं और सभी गुलरा निवासी हैं। दरोगा ने बताया कि सभी को वनअधिनियम के तहत जेल भेजा जाएगा।