फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sadu man arrested in killing

युवक की हत्या में शामिल साढू गिरफ्तार

Tue, 15 Sep 2015 07:35 PM IST
मैगलगंज
मैगलगंज Updated Tue, 15 Sep 2015 07:35 PM IST
विज्ञापन
Sadu man arrested in killing
ससुराल आए युवक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने नामजद तीन आरोपियों में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त मृतक का साढू है, जिसका चालान भेजा गया है। जबकि नामजद दोनों सालों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

12 सितंबर को मैगलगंज थाना क्षेत्र के नयागांव गांव निवासी ऐला सिंह के घर से युवक का शव संदिग्ध हालात में बरामद हुआ था। युवक की शिनाख्त मोहम्मदी थाना क्षेत्र के झारा खेमपुर निवासी पपोल सिंह के रूप में हुई थी, जो लखनऊ में मजदूरी करता था। वह नयागांव स्थित अपनी ससुराल आया था। वारदात के समय मृतक की पत्नी सरस्वती मायके में ही मौजूद थी। मृतक के पिता जितेंद्र सिंह ने ससुराल वालों पर हत्या किए जाने की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने पर पुलिस ने मृतक के पिता जितेंद्र की तहरीर पर साढू राजेश निवासी हुसैनपुर थाना पिसावां जनपद सीतापुर, साले दिनेश और रंजीत सिंह निवासी नयागांव के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस नामजद अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी कि मंगलवार सुबह एसओ जावेद अख्तर को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी राजेश सिंह किसी वाहन के इंतजार में 26 मील मोड़ पर खड़ा है। इसके बाद पुलिस टीम ने अभियुक्त को धर-दबोचा।
विज्ञापन

पैसों के लिए किया रिश्तों का कत्ल
अभियुक्त राजेश ने बताया कि मृतक उसका छोटा साढू था, जिसका पैसों का कुछ लेनदेन उसका और दोनों सालों दिनेश एवं रंजीत से था। मृतक लखनऊ में मजदूरी करता था, जो अपने पैसे लेने आया था। आपस में विवाद के बाद हम तीनों ने एकराय होकर केबल के टुकड़े से पपोल सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त को जेल भेज दिया है। वहीं शेष अभियुक्तों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed