Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused arrested for the rape of a woman; six cases already registered against him.

Meerut News: महिला से दुष्कर्म के आरोप में आरोपी गिरफ्तार, छह मुकदमे पहले से दर्ज

Mon, 02 Nov 2026 09:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for the rape of a woman; six cases already registered against him.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को सरधना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान नवाबगढ़ी निवासी सईद उर्फ सांड़ा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ सरधना और इंचौली थानों में पहले से छह मुकदमे दर्ज हैं। मौजूदा मुकदमे को मिलाकर उसके खिलाफ कुल सात मामले हो गए हैं।
पुलिस के मुताबिक क्षेत्र निवासी महिला ने एक नवंबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया था कि 25 अक्तूबर को आरोपी सईद उर्फ सांड़ा घर में घुस आया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। महिला के पति ने जब आरोपी के घर पहुंचकर शिकायत की तो उसके साथ भी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2016 से 2025 के बीच सरधना और इंचौली थानों में छह मुकदमे दर्ज हैं। इनमें अवैध हथियार रखने, अपहरण, गोवध, मारपीट, छेड़छाड़, घर में घुसकर हमला करने और धमकी देने से संबंधित मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed