{"_id":"6ae8b4867e2ac57de0001082","slug":"airgun-found-in-ninth-grade-students-bag-discovery-made-after-a-classmate-spotted-it-panipat-news-c-244-1-pnp1001-167042-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नौवीं के छात्र के बैग में मिली एयरगन, सहपाठी की नजर पड़ने पर खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नौवीं के छात्र के बैग में मिली एयरगन, सहपाठी की नजर पड़ने पर खुलासा
विज्ञापन
कच्चा कैंप के राजकीय उच्च विद्यालय में सुबह 11 बजे सामने आया मामला, कबाड़ी की दुकान से उठाकर लाया था छात्र
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। कच्चा कैंप स्थित गुरुनानकपुरा के राजकीय उच्च विद्यालय में सोमवार को नौवीं कक्षा के एक छात्र के बैग से एयरगन मिलने पर हड़कंप मच गया। सुबह करीब 11 बजे कक्षा में बैठे एक सहपाठी की नजर बैग में रखी एयरगन पर पड़ी तो उसने शिक्षक को इसकी जानकारी दी। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने एयरगन बरामद कर छात्र से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, छात्र का किसी को डराने या धमकाने का इरादा सामने नहीं आया है।
कबाड़ी की दुकान पर मिली थी एयरगन
विद्यालय के मुख्याध्यापक विक्रम सिंह ने बताया कि स्कूल दो सत्रों में संचालित होता है। सुबह के सत्र में छठी से दसवीं कक्षा तक पढ़ाई होती है। सोमवार सुबह नौवीं कक्षा में शिक्षक पढ़ा रहे थे, तभी एक छात्र के बैग में एयरगन होने की जानकारी मिली। सहपाठी ने इसकी सूचना कक्षा अध्यापक को दी। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बैग की तलाशी ली और एयरगन बरामद कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर छात्र के परिजन भी थाने पहुंचे।
दो साल से बुआ के पास रहकर कर रहा पढ़ाई
पुलिस पूछताछ में छात्र ने बताया कि उसके माता-पिता उत्तर प्रदेश के शामली जिले में रहते हैं। वह पिछले दो साल से कच्चा कैंप में अपनी बुआ के पास रहकर पढ़ाई कर रहा है। स्कूल के बाद वह कबाड़ी की दुकान पर काम करता है। छात्र के अनुसार, उसे दुकान पर एयरगन मिली थी, जिसे वह चुपचाप अपने बैग में रखकर स्कूल ले आया। उसने किसी को डराने या धमकाने की मंशा से एयरगन लाने से इन्कार किया।
विज्ञापन
पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी रोबिन ने बताया कि स्कूल में छात्र के बैग में एयरगन होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। एयरगन बरामद कर छात्र के बयान दर्ज किए गए हैं। फिलहाल किसी की ओर से शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।