फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sadhu's wife a suspect was killed in

पत्नी से संबंध के शक में की थी साढ़ू की हत्या

Wed, 22 Jun 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फरधान।
अमर उजाला ब्यूरो/फरधान। Updated Wed, 22 Jun 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sadhu's wife a suspect was killed in
हत्या - फोटो : Getty
- थाना क्षेत्र के गांव मनिकापुर में हत्या का मामला
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मनिकापुर में सोमवार की रात को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। हत्यारोपी रामस्वरूप को पुलिस ने बुधवार की सुबह नौ बजे दुघड़ा गांव के पास पकड़ लिया और उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली हैै।

बता दें कि पत्नी से संबंध के शक में छोटे साढ़ू रामस्वरूप निवासी द्वारिकानगर थाना कोतवाली गोला ने अपने बड़े साढ़ू सुंदरलाल निवासी भनवापुर थाना खीरी को सोमवार की रात को ससुराल मनिकापुर में कुल्हाड़ी से काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही सुंदरलाल की मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक सुंदरलाल के पुत्र मोहनलाल की तहरीर पर रामस्वरूप के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। एसओ तपेश्वर सागर ने बताया कि रामस्वरूप बुधवार की सुबह करीब नौ बजे दुघड़ा गांव के पास पुलिया से पकड़ लिया गया। पुलिस पूछताछ में रामस्वरूप ने बताया कि साढ़ू सुंदरलाल और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंधों को लेकर कई वर्षों से शक था। इसको लेकर उनके बीच आए दिन विवाद भी हुआ करता था। रविवार को अपने साले के पोते की छठी में शरीक होने आए सुंदरलाल और रामस्वरूप में इसी बात को लेकर विवाद हो गया। नाते रिश्तेदारों ने उस समय तो शांत करा दिया, लेकिन रात करीब 10 बजे घर में रखी कुल्हाड़ी लेकर रामस्वरूप साढ़ू सुंदरलाल के पास जा पहुंचा। सुंदरलाल उस समय सो रहा था। रामस्वरूप ने सोते समय ही सुंदरलाल के सिर और पेट पर प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। एसओ ने बताया कि हत्यारोपी का चालान भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed