फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   sadhak haadson main bhai-bhan samait chaar logon ki maut

सड़क हादसों में भाई-बहन समेत चार लोगों की मौत

Sat, 03 Jan 2015 05:43 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 03 Jan 2015 05:43 PM IST
विज्ञापन
sadhak haadson main bhai-bhan samait chaar logon ki maut
जिले में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में सगे भाई-बहन समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

धौरहरा क्षेत्र के गांव परौरी अगरा निवासी राजेंद्र जायसवाल का 25 वर्षीय पुत्र शिवम उर्फ पिंटू और 18 वर्षीय बहन रूबी बाइक से बहराइच जिले के नानपारा गए थे। गांव परौरी से लौटते वक्त शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे थाना खीरी क्षेत्र के पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर शंकरपुर गन्ना सेंटर के पास सामने से आ रही बाइक से शिवम की बाइक भिड़ गई। बताया जाता है कि दूसरी बाइक पर सवार हरगांव बाजार निवासी 31 वर्षीय सुजीत गुप्ता अपनी ससुराल चहमलपुर जा रहा था। दोनों बाइकों की भिड़ंत में शिवम, उसकी बहन रूबी और सुजीत गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
मौके पर जुटी भीड़ ने पुलिस को सूचना दी और आनन-फानन में उन्हें वाहनों से जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इस बीच हादसे की सूचना मिलने पर मृतक भाई-बहन के  चाचा सरयू प्रकाश समेत तमाम लोग मोरचरी पहुंचे। वहीं मृतक सुजीत गुप्ता की पत्नी  वंदना अपनी दो पुत्रियों और एक पुत्र के साथ अस्पताल पहुंची। मृतकों की शिनाख्त के बाद दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

एक साल पहले ही मरा था सुजीत का भाई अमित
हादसे में मृतक सुजीत के भाई सुनील ने बताया कि वह चार भाई था। एक साल पहले घर में बिजली के करंट से उसके तीसरे नंबर के भाई अमित की मौत हो गई थी। इसके बाद अब सुजीत काल के गाल में समा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गड्ढे में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत
फरधान। थाना क्षेत्र के गांव नैनेपारा निवासी 36 वर्षीय नीरज वर्मा शुक्रवार की शाम नीमगांव थाना क्षेत्र के पहाड़ापुर गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली से सामान डालने के लिए गए थे, बताते हैं कि रात करीब नौ बजे नीरज वहां से वापस गांव लौट रहा था, तभी गूमचीनी गांव के पास रास्ते में गड्ढा होने की वजह से ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे नीरज ट्रैक्टर के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिवारवालों को हादसे की जानकारी देर रात में हुई, जिसके बाद तमाम लोग मौके पर पहुंचे। जहां नीरज ट्रैक्टर के नीचे दबा पड़ा था। ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे को कई घंटे बीतने के बावजूद पुलिस वहां नहीं गई। नीरज की मौत की खबर सुनने के बाद शनिवार को सैंकड़ों ग्रामीण और महिलाएं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed