{"_id":"5f76439da1690ebca6c90303cba64437","slug":"sadh-and-rural-upset-monkey-attack-two-recruitment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साड़ और बंदर के हमले से ग्रामीण परेशान, दो भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साड़ और बंदर के हमले से ग्रामीण परेशान, दो भर्ती
महेवागंज
Updated Mon, 07 Dec 2015 07:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलबेहड़ का तेतारपुर गांव के लोग आवारा सांड़ और एक बंदर के आतंक से खासे परेशान हैं। इनके हमले में कई लोग घायल हो चुके हैं।
सोमवार सुबह 55 वर्षीय कैलाश मौर्य पर सांड़ ने हमला कर दिया। पिता को बचाने दौड़े राजकुमार को भी सांड ने पटख दिया। घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। इधर, सांड़ ने बिचपरी गांव निवासी रामपाल पर भी हमला कर दिया। इससे पूर्व जनार्दन मिश्रा, कढ़िले, रामभरोसे, कनैहया समेत कई लोग सांड़ के हमले में चोटिल हो चुके है। वहीं एक बंदर ने भी आतंक मचा रखा है। मुराउनपुरवा निवासी सतीश की छह साल की पुत्री चांदनी, अशोक का चार वर्षीय पुत्र आशीष और तीन वर्ष की बेटी मांसी बंदर के हमले में जख्मी हो चुके हैं। तेतारपुर के देवीदयाल को भी बंदर ने घायल कर दिया था तो 11 वर्षीय सुनील और पांच वर्ष की शांति को भी बंदर काट चुका है। गांव निवासी सत्येंद्र, भोला, जसकरन आदि ने बताया कि इस संबंध में सूचना विभागीय कर्मियो को दी जा चुकी है पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।