फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sadar police station heavy Thieves, not stopped events

सदर पुलिस पर भारी पड़े  चोर, नहीं थम रहीं घटनाएं 

Tue, 08 Aug 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   लखीमपुर खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो   लखीमपुर खीरी।  Updated Tue, 08 Aug 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Sadar police station heavy Thieves, not stopped events
चोरी - फोटो : अमर उजाला
वीडीओ के घर से उड़ाया लाखों का सामान  
विज्ञापन

रिपोर्ट लिखना तो दूर मौके पर भी नहीं गई पुलिस
 
बेखौफ चोर सदर कोतवाली पुलिस पर भारी पड़ रहे हैं। शायद यही वजह है कि पुलिस शहर में बढ़ रहीं चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। सोमवार की रात चोर शिव कॉलोनी निवासी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीडीओ) के मकान में दीवार फांदकर घुस गए और कमरों का ताला तोड़ दिया। चोर 40 हजार रुपये की नकदी समेत करीब तीन लाख के जेवर चोरी कर ले गए।  
मोहल्ला शिव कॉलोनी निवासी वीडीओ सुरेश कुमार निघासन विकास खंड में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर पत्नी आरती देवी और दो बच्चों को लेकर वह अपनी ससुराल सीतापुर जिले के सलारपुर गए थे। घर पर ताला पड़ा था। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे वह वापस घर लौटे। मेन गेट का ताला खोलकर जब घर में घुसे तो देखा कि लाइट जल रही थी। पंखे चल रहे थे। यह देख वह दंग रह गए। कमरों में गए तो देखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। सेफ टूटी खुली हुई थी। चोरी होने की सूचना पर आसपास के लोग भी जमा हो गए। उन्होंने बताया कि चोर 40 हजार रुपये की नकदी, तीन जोड़ी पायल, चार सोने के कंगन, दो चेन, एक मंगलसूत्र, चांदी की करधनी, एक कैमरा और दो घड़ियां चोरी कर ले गए।  
विज्ञापन

  
कप्तान साहब, मौका तो देख लेती आपकी पुलिस 
वीडीओ सुरेश कुमार ने बताया कि वह घटना की तहरीर लेकर सुबह करीब साढ़े आठ बजे पहले सदर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने तहरीर नहीं ली और उसे संकटा देवी पुलिस चौकी भेजा। चौकी पुलिस ने तहरीर ले ली और मौके पर आने की बात कही, लेकिन रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर पुलिस शाम तक उनके दरवाजे तक नहीं पहुंची। पुलिस के इस रवैये से वह काफी आहत हैं, बोले कम से कम पुलिस को घटना स्थल तो देखना ही चाहिए था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लूटपाट समेत इन घटनाओं का अभी नहीं हुआ खुलासा  
1. छह जुलाई की रात कन्नौजिया कॉलोनी निवासी अमीन बरातीलाल मिश्रा के घर से करीब 10 लाख की चोरी।   
2. 24 जुलाई की रात मोहल्ला राजाजीपुरम निवासी सुधीर कुमार कश्यप और उसके परिवार की पिटाई कर बदमाश तीन लाख का सामान ले गए थे।  
3. 27 जुलाई की रात मोहल्ला पटेलनगर निवासी एकाउटेंट सुनील यादव और शिशु मिश्रा के घर से लाखों की चोरी।  
4. सात अगस्त: वीडीओ सुरेश कुमार के घर से लाखों की चोरी।  
 
रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस को मौका मुआयना करना चाहिए। यदि पुलिस मौके पर नहीं गई है तो गंभीर बात है। इसे अपने स्तर से दिखवाएंगे। घटनाओं के खुलासे के कड़े निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं।  
डॉ. एस चन्नप्पा, एसपी  
 
ताला तोड़कर हजारों की चोरी       
गोला गोकर्णनाथ। नगर की भारत भूषण कॉलोनी में चोरों ने अरविंद कुमार वर्मा के घर का ताला तोड़ दिया। चोर हार का सेट, झाले, मांगटीका, नथनी, अंगूठी, कंगन, पायल, करधनी, बिछिया, खड़ुआ सहित पांच हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार रक्षबंधन त्योहार पर मकान में ताला डालकर बाहर गया था। गृहस्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।   


तीन में एक दुकान से पांच हजार की नकदी चोरी 
मैलानी। मेन मार्केट में रेलवे की दुकानें हैं। सोमवार की रात रेलवे पॉवर हाउस के पास स्थित राजू की दुकान की छत पर पड़ी टिन खोलकर चोर रेजगारी सहित पांच हजार की नकदी चोरी कर ले गए। पारस शर्मा बार्बर की दुकान की भी छत की टिन खोलकर चोर अंदर घुसे, लेकिन यहां कुछ नहीं मिला। पास में ही स्थित अमित किराना स्टोर के गोदाम की छत की एक टिन के नट-बोल्ट भी खुले मिले।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed