{"_id":"2aa1fd81c140b087f5c92c2efcad0f16","slug":"rural-bike-and-three-thousand-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण से बाइक और तीन हजार रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीण से बाइक और तीन हजार रुपये लूटे
फरधान
Updated Wed, 18 Mar 2015 07:41 PM IST
विज्ञापन
एक दावत में शामिल होने जा रहे आदमपुर निवासी लल्लूराम उर्फ राजेंद्र और उनके दो साथियों से बदमाश तीन हजार रुपये, एक बाइक और दो मोबाइल लूटकर फरार हो गए। मंगलवार रात में ही लल्लूराम ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
लल्लूराम के चचेरे भाई सुत्तन वर्मा ने बताया कि लल्लूराम मंगलवार की शाम करीब आठ बजे अपने बेटे पारुल व साथी सर्वेश के साथ बाइक से पचपेड़वा में एक दावत में शामिल होने जा रहे थे। शारदा नहर ब्रांच पर गोला रोड के कुछ पहले स्थित नहर कोठी के पास पहले से खड़े पांच बदमाशों ने तमंचा दिखाकर तीनों को रोक लिया और उनसे तीन हजार रुपये, दो मोबाइल और बाइक लूट ली और फरार हो गए।
बदमाशों के जाने के बाद लल्लूराम ने थाने पहुंचकर घटना की बाबत पुलिस को बताया। लेकिन मामले की अबतक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नही की है।