{"_id":"572e26f64f1c1b71275cdc78","slug":"rpta-pull-the-bike-from-falling-down-the-young-man-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"रपटा पुल से बाइक नीचे गिरने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रपटा पुल से बाइक नीचे गिरने से युवक की मौत
लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 07 May 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र तिकुनियां में बाइक रपटा पुल से नीचे गिरने से एक युवक को सिर में गंभीर चोट आई। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक ने हेलमेट नही पहना था।
थाना क्षेत्र तिकुनियां के ग्राम सिसवारी निवासी दरबारा सिंह का 35 वर्षीय पुत्र गुरुबाज सिंह शुक्रवार को किसी काम से बाइक से बेलरायां गया था। शाम लगभग 5.00 बजे बाइक से लौट रहा था तभी बघैया रपटा पुल पर उसकी बाइक असंतुलित होकर पुल के नीचे गिर गई। पुल के नीचे पत्थर पड़े थे। पत्थरों पर गिरने से उसके सिर में चोट आई। सूचना पर परिवार के लोग उसे उठाकर घर लाए, कुछ देर बाद वह ठीक हो गया। इसलिए परिवार के लोग निश्चिंत हो गए लेकिन शुक्रवार रात करीब 10.00 बजे उसकी हालत फिर बिगड़ गई यह देख परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल के लिए लेकर निकले रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।