फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Room service station in Bira fire, killing unknown

भीरा में सर्विस स्टेशन रूम में लगी आग, अज्ञात की मौत

Mon, 11 Apr 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां/भीरा।
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां/भीरा। Updated Mon, 11 Apr 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Room service station in Bira fire, killing unknown
अाग - फोटो : अमर उजाला
भीतर कैसे आया व्यक्ति बना सवाल, पुलिस के साथ सब उलझे
विज्ञापन

सीओ गोला ने किया मुआयना, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा 

भीरा कस्बे के एक बंद सर्विस स्टेशन रूम में सोमवार की सुबह अचानक लगी आग में एक अज्ञात व्यक्ति की जलकर मौत हो गई वहीं तमाम सामान जल कर राख हो गया। सर्विस स्टेशन मालिक का कहना है कि उसने कमरा बंद किया था तो भीतर कोई नहीं था। जानकारी होने पर सीओ गोला भी यहां पहुंचे और पूरी जानकारी ली। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
भीरा निवासी अखिलेश मिश्रा के सर्विस स्टेशन पर वाहनों की धुलाई का काम होता है। सोमवार की सुबह करीब 5.30 बजे अचानक आग लग गई और देखते ही देखते उसने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। आग बढ़ती देख सर्विस स्टेशन स्वामी ने अपने पंप से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन नहीं बुझी। बताया गया है कि तब तक फायर सर्विस वाहन भी आ गया और उसने आग पर काबू पाया। आग बुझ जाने के बाद सभी जले हुए सामान को देख रहे थे कि नजर एक जले शव पर पड़ी। सभी के होश उड़ गए और पुलिस को पूरी जानकारी दी। एसओ बृजराज यादव मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर स्टेशन स्वामी से पूछताछ की। स्टेशन स्वामी ने बताया कि कमरे को उसने रविवार की शाम करीब 7.30 बजे बंद किया था और तब कोई भी भीतर नहीं था। मृत कौन है और कैसे भीतर आया वह नहीं जानता। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी जानकारी की लेकिन मरने वाले की शिनाख्त नहीं हो सकी। जानकारी होने पर सीओ गोला भी यहां पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी की। लाश इतनी बुरी तरह से जल चुकी थी कि उसकी उम्र का भी अंदाजा नहीं लग पा रहा है। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। एसओ के मुताबिक पड़ताल की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


आखिर कौन है सर्विस स्टेशन में जलकर मरने वाला
पलियाकलां। अब सवाल है कि शव कहां से आया। पुलिस उसे यहां घूमने वाला एक मानसिक मंदित मान रही है, क्योंकि घटना के बाद से वह नहीं दिख रहा है। पुलिस का कहना है कि हो सकता है वही भीतर घुस कर बैठ गया हो। बीड़ी आदि सुलगाने में आग लग गई हो और वह बच नहीं पाया है। वह सर्विस स्टेशन स्वामी का कहना है कि उसने दुकान बंद की थी तो कोई भीतर नहीं था। यह भी चर्चा है कि कोई साजिश का शिकार तो नहीं हुआ है, या चोर चोरी करने घुसा है और अचानक हादसा हो गया हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक मानसिक मंदित व्यक्ति यहां घूमते देखा जाता था जो अब नहीं दिखाई दे रहा है। हो सकता है कि मरने वाला वही हो। वह सर्विस स्टेशन रूम में चुपके से भीतर चला गया होगा और रूम बंद हो गया। बीड़ी आदि सुलगाई होगी और इसी से लगी आग में जल गया। फिर भी हर पहलू पर गौर किया जा रहा है जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
- बृजराज यादव, एसओ, भीरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed