{"_id":"5884b3d04f1c1b7649efe789","slug":"roadways-bus-container-in-the-collision-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस-कंटेनर में भिड़ंत, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस-कंटेनर में भिड़ंत, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 22 Jan 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंटेनर चालक-हेल्पर मुरादाबाद जिले के हैं निवासी
सिसैया और मैगलगंज में भी हुई दुर्घटनाएं
घना कोहरा बना हादसों की वजह
घने कोहरे के कारण रविवार को पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर अलग-अलग स्थानों पर कई हादसे हुए। गोला क्षेत्र में भल्लिया बुजुर्ग के पास लखीमपुर डिपो की अनुबंधित एसी बस और कंटेनर में आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दोनों वाहनों के चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली धौरहरा क्षेत्र में बस और कार की भिड़ंत हुई। वहीं कलुवापुर के पास रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलट गई। नेशनल हाईवे पर मैगलगंज में ट्रक डिवाडर पर चढ़ गया।
रजागंज। लखीमपुर डिपो की अनुबंधित एसी बस गोला से लखीमपुर जा रही थी। गांव भल्लिया बुजुर्ग के पास सामने से आ रहे कंटेनर से बस की सीधी टक्कर हो गई। इससे दोनों वाहनों के अगले हिस्सों के परखचे उड़ गए। हादसे में मुरादाबाद जिले के थाना मैनाडोर के गांव रसूलापुर निवासी कंटेनर चालक 43 वर्षीय असलम, इसी गांव का हेल्पर जुनैद और गोला निवासी बस चालक राजेश अवस्थी गंभीर घायल हो गए, जबकि करीब छह लोग मामूली रूप से चोटिल हुए। गोला इंसपेक्टर संतोष कुमार तिवारी ने कंटेनर में फंसे चालक को बाहर निकलवाया। एसडीएम गोला घनश्याम त्रिपाठी भी मौके पर पहुंच गए और बस चालक को 108 एंबुलेंस से गोला और कंटेनर चालक और हेल्पर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। पुलिस ने एक घंटे बाद वाहनों को किनारे कर जाम खुलवाया। कंटेनर चालक नेपाल के काठमांडू से वापस मुरादाबाद जा रहा था।
खमरिया। दिल्ली से रुपैडिया जा रही बहराइच डिपो की बस घने कोहरे के कारण रविवार की तड़के करीब 3.30 बजे कलुवापुर के पास पलट गई। बस में चालक रामकेश, परिचालक और छह सवारियां थीं। हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई। दूसरी घटना गांव भरैंचा के पास हुई। हसनपुर कटौली निवासी जीतू रस्तोगी कार लेकर जा रहे थे। कार में दो अन्य लोग सवार थे। भरैंचा के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई, गनीमत यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
मैगलगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने डिवाइडर पर एक ट्रक चढ़ गया। हालांकि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।