{"_id":"6b08a4dec39edbc1db0a3bd1","slug":"accused-of-supplying-weapons-in-mandothi-murder-case-arrested-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-129452-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांडोठी हत्याकांड में हथियार सप्लाई करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांडोठी हत्याकांड में हथियार सप्लाई करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव मांडोठी में आपसी रंजिश के चलते दो युवकों पर फायरिंग कर एक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चरखी दादरी जिले के गांव कलियाणा निवासी अमन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
चौकी मांडोठी प्रभारी एसआई सचिन कुमार ने बताया कि 9 नवंबर 2026 की रात आरोपियों ने जोगेंद्र और हरदीप पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग की थी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान जोगेंद्र की मौत हो गई थी जिसके बाद मामले में हत्या की धारा जोड़ी गई थी। पुलिस इस मामले में पहले मुकेश, उसकी पत्नी और साहिल निवासी मांडोठी को गिरफ्तार कर चुकी है।
जांच में सामने आया कि अमन ने वारदात में शामिल साहिल को अवैध हथियार उपलब्ध करवाया था। आरोपी के खिलाफ चरखी दादरी और भिवानी सहित विभिन्न थानों में अवैध हथियार रखने और अन्य आपराधिक वारदातों के मामले भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --