{"_id":"58bc3f7d4f1c1b1854e7eaee","slug":"riding-bikes-without-helmets-went-two-lives","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना हेलमेट बाइक की सवारी, दो की जान गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना हेलमेट बाइक की सवारी, दो की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
Updated Sun, 05 Mar 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलिया-निघासन स्टेट हाईवे पर हुआ हादसा
एक घंटा यातायात हुआ प्रभावित
पुलिस ने पहुंच कर कराया बहाल
पलिया-निघासन स्टेट हाईवे पर मलिनिया रपटा पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनो बिना हेलमेट के सफर कर रहे थे। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद भीड़ लगने से यातायात करीब एक घंटे बाधित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर यातायात बहाल कराया।
हादसा रविवार की शाम करीब सात बजे हुआ। नगर के मोहल्ला टेहरा निवासी रमेश राठौर के 23 वर्षीय पुत्र अंकित राठौर और इसी मोहल्ले में किराए पर रहने वाले सिंगाही थाना क्षेत्र निवासी बलकार सिंह के पुत्र नक्षत्र सिंह किसी कार्य से निघासन जा रहे थे। मलिनियां रपटा पुल के पास पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और बाइक दूर जा गिरी। हादसे में दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। हादसे को देख सड़क पर राहगीरों की भीड़ लग गई, जिससे यातायात ठप हो गया। सूचना मिलते ही पलिया के एसएसआई अरविंद शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और शवों को मार्ग से हटाकर यातायात शुरू कराया। सूचना पर मृतकों के परिवारवाले भी रोते-बिलखते पहुंच गए।
सड़क पर बिखरा खून, आंखें भर आईं
हादसे के बाद मलिनिया पुल के पास पलिया निघासन स्टेट हाईवे मृतकों के खून से लाल हो गया। जिसे देख लोगों की आंखे भर आईं। इससे पहले भी इसी मार्ग पर तिकोना पुल के पास हादसा हुआ था, जिसमें तीन बाइक सवार युवकों की मौत हो गई थी, जिसमें एक बाकेगंज निवासी था।