फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Residences of Kanshiram Colony Administration frees possession

कांशीराम कॉलोनी के आवासों को  प्रशासन ने कब्जा मुक्त कराया      

Fri, 19 May 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  मोहम्मदी। 
अमर उजाला ब्यूरो  मोहम्मदी।  Updated Fri, 19 May 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Residences of Kanshiram Colony Administration frees possession
जांच के आदेश - फोटो : अमर उजाला
गैर आवंटित कॉलोनी में लोगों ने कर रखा था कब्जा, कटिया डालकर की जा रही थी बिजली चोरी      
विज्ञापन


बसपा सरकार में बने कांशीराम शहरी आवास कालोनी में अवैध कब्जे की शिकायत पर तहसील प्रशासन ने लेखपालों की पांच टीमें बनाकर जांच के आदेश दिए हैं। इस दौरान अवैध रूप से कब्जा किए 25 आवासों को प्रशासन ने खाली कराया है। शेष आवासों में रह रहे लोगों की जांच कराई जा रही है।      

नगर पालिका परिषद के मुताबिक कांशीराम कालोनी में पांच सौ आवास बने हैं जिनमें 475 आवास लोगों को नपाप ने आवंटित कर दिए थे। कॉलोनी में अवैध रूप से रह रहे लोगों की शिकायतें आ रही थी। यह भी बताया जा रहा था कि कुछ लोगों ने अपने आवास किराए पर दे रखे हैं जबकि बस्ती में वह अपने पक्के मकानों में रह रहे हैं। यहां तक आरोप थे कि यहां कटिया डालकर अवैध रूप से बिजली का उपभोग किया जा रहा है। शिकायत पर शुक्रवार को एसडीएम नागेंद्र कुमार सिंह, तहसीलदार रमेश मौर्य, नायब तहसीलदार ओपी मिश्रा, इंस्पेक्टर जीएस पांडे समेत पूरा अमला कांशीराम कालोनी पहुंचा जहां अवैध रूप से रह रहे करीब 25 लोग मौका पाकर फरार हो गए। प्रशासन ने गैर आवंटित आवासों पर कब्जा जमाए 25 आवासों को खाली करवाकर उनमें ताला डलवा दिया। शेष 475 आवासों में रह रहे लोगों की जांच के लिए लेखपालों की पांच टीमें बनाई गई हैं, जिसमें 25 लेखपाल नियुक्त किए गए हैं जो आवंटित सूची से रह रहे लोगों का मिलान करेंगे। जिन लोगों के नाम आवास आवंटित हैं और उन्होंने उन्हें किराए पर दे रखा है, यह भी जांच में सामने आ जायेगा। इस दौरान यहां चल रहे पचास फर्जी बिजली कनेक्शन भी जेई सुरेंद्र सिंह ने काटे। एसडीएम ने बताया कि दो दिन में कॉलोनी में रह रहे पात्र लोगों की रिपोर्ट तैयार हो जाएगी। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed