फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Reports of mistreatment against husband effort

पति के खिलाफ दुराचार के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज 

Fri, 23 Dec 2016 10:50 PM IST
महेवागंज।
महेवागंज। Updated Fri, 23 Dec 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Reports of mistreatment against husband effort
पु‌ल‌िस
मायके मे रह रही एक महिला ने अपने पति पर दुराचार के प्रयास का आरोप लगाया है। फूलबेहड़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  
विज्ञापन

फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि करीब तीन साल पहले उसकी गांव के ही एक युवक से शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल में उसे परेशान किया जाने लगा। कुछ माह उसने कष्ट से बिताए। जब पानी सिर से ऊपर हो गया तो वह मायके चली आई। दान दहेज भी ससुरालियों ने वापस नहीं किया। जिस पर उसने दहेज एक्ट के तहत अदालत में परिवाद दायर किया, जो विचाराधीन है। आरोप है कि मंगलवार की शाम गांव की एक परचून की दुकान से सामान लेकर वह घर वापस आ रही थी, पति ने उसे अंधेरे में खींच लिया और दुराचार की कोशिश की। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed