फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Reports against three persons

तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 25 May 2015 05:54 PM IST
निघासन
निघासन Updated Mon, 25 May 2015 05:54 PM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले थाना क्षेत्र के दुबहा गांव के मेले में ग्राम प्रधान के पति की पिटाई के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एसएसटी एक्ट और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। दुबहा के साप्ताहिक बाजार में 18 मई की शाम बरसाइत के मौके पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। रात 12 बजे गांव के कई दबंग युवक कार्यक्रम में रंग में भंग डालते हुए मंच पर चढ़ गए और डांस करने लगे। वहां मौजूद कलाकारों और अन्य लोगों ने विरोध किया तो वे कलाकारों की पिटाई करने लगे। इस बात की भनक जब ग्रामप्रधान के पति खुशीराम को मिली तो वह भी आ पहुंचे और युवकों को मना करने लगे। इस पर वह युवक कलाकारों को छोड़कर खुशीराम से भिड़ गए और उनका गिरहबान पकड़कर लात घूसों से पिटाई करने लगे। किसी तरह से वहां मौजूद लोगों ने खुशीराम को उन युवकों के चंगुल से छुड़ाया। मारपीट के चलते मेेले में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

खुशीराम ने मामले की सूचना पुुलिस को दी। पुलिस के आने पर युवक वहां से फरार हो गए। उसके बाद उन्होंने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने खुशीराम की तहरीर पर गांव दुबहा के ही मनीश उर्फ लड़कू, कंधई और ध्रुवकुमार के खिलाफ मारपीट और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed