{"_id":"3988c65b9ea7d9c1a4b43ca351eccb42","slug":"registered-cases-of-culpable-homicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज
पलियाकलां
Updated Wed, 27 May 2015 07:53 PM IST
विज्ञापन
भीरा थाना क्षेत्र के गांव दौलतापुर में एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को पकड़कर चालान भेज दिया गया है।
दौलतापुर निवासी शिव प्रसाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि उसके भाई 50 वर्षीय ब्रम्हादीन 25 मई को खेत में गन्ने की गुड़ाई कर रहा था इसी दौरान सुबह दस बजे गांव का ही एक व्यक्ति पहुंचा और जमीन उसके नाम करने की बात कही। उसने उसके भाई के सिर पर कुदाल मार दी। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। वह उन्हें इलाज के लिए लखीमपुर ले जा रहा था कि तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी यादराम को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया गया है।