फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Refuse to put garbage Kata bawal

कूड़ा डालने से मना  करने पर काटा बवाल

Fri, 26 May 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मितौली।
अमर उजाला ब्यूरो मितौली। Updated Fri, 26 May 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Refuse to put garbage Kata bawal
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
मितौली सीएचसी का मामला, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर बाद में छोड़ा
 सीएचसी में कूड़ा डालने से मना करने पर बंजारा बस्ती के लोगों ने बवाल कर दिया। आरोपी सीएचसी अधीक्षक से भी भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। कुछ घंटे बाद आरोपी से माफीनामा लेकर पुलिस ने उसे छोड़ दिया। 

बता दें कि सीएचसी की बाउंड्री से सटी बंजारा बस्ती के लोग आए-दिन परिसर में कूड़ा फेंकते हैं, जिसको लेकर सीएचसी अधीक्षक पहले भी विरोध कर चुके हैं। शुक्रवार को बंजारा बस्ती का अनवर सीएचसी परिसर में कूड़ा (घूरा) डालने लगा। इसकी जानकारी मिलने पर अधीक्षक एएन चौहान ने उसे मना किया, लेकिन वह नहीं माना। इससे मामला भड़क गया। आरोपी अनवर सारी अधीक्षक से अभद्रता पर उतारू हो गया। इस पर अस्पताल के सभी कर्मचारी भी बाहर निकल आए। इस बीच सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और अनवर को हिरासत में लेकर थाने ले गई। उसे करीब दो घंटे थाने में बैठाया गया, जिसके बाद पुलिस ने लिखित माफीनामा और चेतावनी देकर छोड़ दिया। अधीक्षक डॉ एएन चैहान ने बताया कि अनवर सहित पास के कई बंजारे लगातार अस्पताल परिसर को कूड़ाघर बना रहे हैं। मना करने पर भी नहीं मानते है। उच्चाधिकारियों से भी कई बार इस मामले की शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed