फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Recovered illegal weapons factory , one arrested

अवैध शस्त्र फैक्ट्री बरामद, एक गिरफ्तार

Sun, 12 Jun 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  मैगलगंज खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  मैगलगंज खीरी। Updated Sun, 12 Jun 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Recovered illegal weapons factory , one arrested
- फोटो : demo pic
- पुलिस को चकमा देकर भाग निकले दो आरोपी
विज्ञापन

- बड़ी संख्या में बने, अधबने शस्त्र व उपकरण बरामद

 एसपी के आदेश पर चलाए गए अभियान में पुलिस ने गोमती नदी के पास छापा मारकर शस्त्र बनाते एक युवक को दबोच लिया, जबकि दो अन्य युवक मौके से भाग निकले। पुलिस ने बड़ी संख्या में बने, अधबने शस्त्र और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। 

प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि मुखबिर ने गांव जमुनिया शहबाज के पास गोमती नदी के किनारे अवैध शस्त्र फैक्ट्री होने की सूचना दी थी। सूचना पर उन्होंने फोर्स के साथ छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने औरंगाबाद निवासी राम सिंह उर्फ सिंगहा को दबोच लिया, जबकि उसके दो अन्य साथी जमुनिया शहबाद निवासी सोनू और बाबूपुरवा निवासी किशन कुमार फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 12 बोर की दो अद्धा, दो तमंचा 12 बोर, तीन तमंचा 315 बोर, तीन अधबने तमंचे, कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए आरोपी राम सिंह उर्फ सिंगहा के खिलाफ थाना मैगलगंज में शस्त्र अधिनियम, आबकारी अधिनियम के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed