फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   rape and murder

किशोरी से रेप और हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Thu, 19 Feb 2015 11:01 PM IST
निघासन (लखीमपुर खीरी)।
निघासन (लखीमपुर खीरी)। Updated Thu, 19 Feb 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ में खबर छपने के बाद किशोरी से दुराचार और हत्या की न सिर्फ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई, बल्कि पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। आनन-फानन में हुई पुलिस कार्रवाई से गांव में अफरा-तफरी है। एसपी अरविंद सेन खुद पीड़िता के घर गए और उस पेड़ को भी देखा जिस पर किशोरी की लाश लटकती हुई मिली थी।
विज्ञापन

मालूम हो कि थाना निघासन क्षेत्र के एक गांव में 16 फरवरी की शाम एक किशोरी उस समय लापता हो गई थी जब वह एक झाले पर काम करने गए अपने पिता से सब्जी लाने को पैसे मांगने गई थी। पुलिस के अनुसार पिता ने पैसे न होने की बात कहकर बेटी को घर भेज दिया था। अगले दिन 17 फरवरी की सुबह करीब आठ बजे किशोरी का शव गांव से करीब दो किलोमीटर दूर आम के पेड़ से लटकता मिला था। यह पुलिस की ढीली कार्यशैली ही थी कि शव का पोस्टमार्टम उस दिन नहीं हो पाया। 18 फरवरी की देर शाम पोस्टमार्टम हुआ, लेकिन पुलिस ने 36 घंटे बाद भी कोई छानबीन शुरू नहीं की। 19 फरवरी को ‘अमर उजाला’ ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे, जिसे एसपी ने गंभीरता से लेते हुए खुद मौका मुआयना किया। मृतका के परिवार वालों से मिलने के बाद एसपी के निर्देश पर मामले की रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने इस मामले में न सिर्फ किशोरी के पिता की तहरीर पर मनोज और धर्मेश के खिलाफ दुराचार कर हत्या करने और साक्ष्य मिटाने की रिपोर्ट दर्ज की, बल्कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया।
विज्ञापन


48 घंटे बाद पिता ने भी तोड़ी चुप्पी
किशोरी से हैवानियत और लाश मिलने के 48 घंटे बाद पिता ने भी चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि करीब तीन माह पहले पड़ोसी दो युवकों ने मृतक किशोरी की छोटी बहन से छेड़छाड़ की थी। इस मामले में किशोरी के पिता ने आरोपी युवकों की पिटाई भी की थी। उसके बाद सोमवार को गन्ना छीलने गई किशोरी की छोटी बहन से बदला लेने की बात आरोपी युवकों ने कही। उसके दूसरे दिन किशोरी की रेप के बाद हत्या की घटना सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दी तहरीर
किशोरी के पिता ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप और हत्या की बात सामने आने के बाद उसी आधार पर तहरीर दी है।

बेटी की मौत से घबरा गया था पिता
गुरुवार को किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री, बेटों की तरह काम में हाथ बंटाती थी। उसकी मौत से वह घबरा गया था। इसलिए वह कुछ समझ नहीं पाया। भले ही उसकी रंजिश पड़ोसियों से थी और तहरीर उन लोगों के खिलाफ दी है, लेकिन पुलिस मामले की गहनता से जांच करने के बाद ही आरोपियों के दोषी मिलने पर उन्हें जेल भेजे। वहीं किशोरी की छोटी बहन ने बताया कि इस घटना में नामजद आरोपियों के अलावा अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं।


किशोरी के शरीर पर थे निशान
जब किशोरी के शव को पुलिस ने उतरवाया, उस समय उसके कमर के नीचे कई निशान थे। इस बात की पुष्टि मृतका के परिवारीजनों ने भी की।

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। स्लाइड आदि की भी जांच कराई जा रही है। रंजिश के चलते ही पड़ोसियों ने रेप के बाद हत्या की थी। दोनों आरोपियों के खिलाफ पाक्सो एक्ट भी लगाया गया है।
-अरविंद सेन, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed