{"_id":"578e5a1a4f1c1b327fc4b71a","slug":"ramkumar-four-accused-in-the-murder-case-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामकुमार हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामकुमार हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 19 Jul 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाकू, लोहे की रॉड और डंडे बरामद, तीन फरार
रिपोर्टिंग पुलिस चौकी शारदानगर के गांव भंगहा में हुए बसपा बूथ अध्यक्ष रामकुमार गौतम की हत्या के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, लोहे की रॉड और डंडे बरामद करने का दावा किया है।
बता दें कि रविवार को गांव भंगहा निवासी 25 वर्षीय बसपा बूथ अध्यक्ष रामकुमार गौतम की पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मृतक की मां महदेई की ओर से सात लोगों के खिलाफ हत्या, एससीएसटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। घटना के बाद से हत्यारोपी फरार थे। चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार यादव ने बताया कि पुलिस ने हत्यारोपी अमित अवस्थी उर्फ रामसुचित, लाला उर्फ पुष्पेंद्र अवस्थी निवासी नौधन, राजेश यादव और स्वतंत्र वर्मा निवासी भंगहा को झमपुरवा पुल के पास से दबोच लिया। पुलिस ने हत्यारोपियों के कब्जे से एक चाकू, लोहे की रॉड और डंडे बरामद किए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया।