फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ram Lakhan massacre sent two invoices Htyaropion

रामलखन हत्याकांड में दो हत्यारोपियों का भेजा चालान 

Wed, 22 Feb 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
अमर उजाला ब्यूरो निघासन। Updated Wed, 22 Feb 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद 
विज्ञापन

गांव लालबोझी निवासी रामलखन की चाकू घोंप कर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को चालान कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी कौशल की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद करने का दावा किया है। 

इंस्पेक्टर डीसी मिश्रा ने बताया कि 17 फरवरी को लालबोझी निवासी कौशल अपने साले डल्ला से किसी बात को लेकर झगड़ा कर रहा था। इसी बीच रामलखन गोड़िया ने उससे झगड़ा करने का कारण पूछा। इससे नाराज होकर कौशल ने रामलखन पर चाकू से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। रामलखन के ससुर शारदा प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने कौशल और डल्ला के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को लुधौरी के पास से दबोच लिया। कौशल की निशानदेही पर पुलिस ने गांव के ही रूपचंद्र के छप्पर से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed