फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rajesh involved in killing Third accused arrested

राजेश की हत्या में शामिल तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार

Fri, 24 Jul 2015 07:43 PM IST
ममरी
ममरी Updated Fri, 24 Jul 2015 07:43 PM IST
विज्ञापन
Rajesh involved in killing Third accused arrested
हैदराबाद थाना पुलिस ने खीरी थाना क्षेेत्र के ग्राम मोहद्दीनपुर निवासी कार चालक राजेश वर्मा की हत्या में शामिल तीसरे आरोपी छोटू उर्फ अजीत वर्मा निवासी सोंठपुर को भी गिरफ्तार कर उसका चालान भेज दिया है। जिससे इस केस में जेल जाने वालों की संख्या तीन हो गई है।
विज्ञापन

राजेश वर्मा (35) की हत्या के मामले में जेल गए तीसरे आरोपी छोटू उर्फ अजीत वर्मा जो थाना खीरी क्षेत्र के ग्राम सोंठपुर का निवासी है ने एसओ को बताया कि वह सड़क के किनारे चाय पकौड़े की दुकान करता है। घटना वाले दिन 23 जून को इसी मामले में जेल गए दोनों आरोपी अमित वर्मा निवासी सरखन, प्रदीप वर्मा उर्फ त्रिलोकी निवासी चकदमन उसकी दुकान पर आए और उसे बाइक से लखीमपुर ले गए। जहां से दोनों ने कार की बुकिंग कर उसे उसी में बैठाकर फरधान ले गए। जहां कार चालक समेत चारों ने जमकर दारू पी और बाद में गोला पहुंचने पर फिर दारू पी, बाद में वे तीनों गोला सिकंद्राबाद मार्ग पर ग्राम घरथनियां के पास पहुंचे और वहां कार रुकवाकर वह लघुशंका को चला गया। इसी बीच त्रिलोकी और अमित ने कार चालक राजेश वर्मा के गले में अंगौछे का फंदा डालकर उसे मार डाला और बाद में उसका शव तेंदुआ गांव के पास गन्ने के खेत में डाल दिया। फिर कार को ले जाकर ग्राम लगुचा के पास छोड़कर उसे इसकी चर्चा न करने की हिदायत देकर भाग निकले। बताया कि दोनों कार की कहीं बिक्री करना चाहते थे। यह भी स्वीकारा कि कार में चालक समेत चार लोग सवार थे जिसमें कार स्वामी का कोई दोष नहीं है।
विज्ञापन

एसओ अजय कुमार यादव ने बताया कि मृतक की पत्नी मंजू देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, केस का खुलासा मोबाइल सिम के जरिए सर्विलांस से हुआ है। पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed