फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Railway engineer 's account 40 thousand flown

रेलवे इंजीनियर के खाते से 40 हजार उड़ाए

Mon, 19 Jan 2015 06:30 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 19 Jan 2015 06:30 PM IST
विज्ञापन
Railway engineer 's account 40 thousand flown
रेलवे विभाग में सीनियर सेक्शन इंजीनियर सिग्नल के पद पर तैनात वेदप्रकाश मीना को एक बैंक का प्रबंधक बताकर जालसाज ने उनसे एटीएम का पिन नंबर और कोड पूछा और 16 दिनों के भीतर बैंक खाते से ऑनलाइन खरीदारी कर 40 हजार की रकम पार कर दी। इससे इंजीनियर के होश उड़ गए। अधिकारी ने एसपी को प्रार्थना-पत्र देकर बताया है कि पैसा मुंबई, दिल्ली और नोएडा की कंपनियों को ट्रांसफर किया गया है।
विज्ञापन

रेलवे इंजीनियर वेदप्रकाश ने बताया कि वह 17 जनवरी को अपने दफ्तर में विभागीय कार्य कर रहे थे। तभी उनके मोबाइल पर फोन आया और बताया कि गया कि गोंडा से एक बैंक का प्रबंधक बोल रहा हूं। उसने यह बताया कि तकनीकी खराबी के कारण बैंक के सभी एटीएम बंद किए जा रहे हैं। फोन करने वाले ने रेलवे सेक्शन इंजीनियर से 16 डिजिट का पिन नंबर और कोड पूछा। जिसको उन्होंने बता दिया। प्रार्थना-पत्र में इंजीनियर ने कहा है कि उसके खाते से 16 दिनों के भीतर ऑनलाइन 40 हजार की रकम उड़ाकर जालसाज ने महानगरों की अलग-अलग कंपनियों के खाते में ट्रांसफर कर खरीदारी कर ली है। इस मामले में एसपी अरविंद सेन ने रेलवे अधिकारी के साथ हुई धोखाधड़ी को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed