{"_id":"57c3244e4f1c1b8364d4f8fe","slug":"rahaznon-robbed-by-three-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन राहजनों ने लूटी बाइक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन राहजनों ने लूटी बाइक
निघासन।
Updated Mon, 29 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
लूटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक से वापस अपने घर जा रहे मां, बेटे से बाइक सवार तीन अज्ञात लुटेरों ने बाइक लूट ली। लुटेरों ने असलहे दिखाकर दोनों को धमकाया, इसके बाद बाइक लेकर पलिया की तरफ भाग गए। बाइक सवार ने थाने में तहरीर दी है।
रविवार को निघासन कोतवाली क्षेत्र के बल्लीपुर खुर्द गांव का युवक राममिलन मां रामबेटी को साथ लेकर स्थानीय कस्बा स्थित चर्च में एक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। यहां से अपराह्न दो बजे वह बाइक से घर जा रहे थे। सलीमाबाद के थोड़ा आगे और गहरा पुल के पहले पीछे से प्लेटिना बाइक से तीन युवक पहुंचे। इन लोगों ने राममिलन की बाइक को ओवरटेक करके उसके आगे अपनी बाइक लगा दी। राममिलन ने जैसे ही बाइक रोकी इनमें से दो युवकों ने उसके हाथ पकड़ लिए और उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। एक युवक ने उसकी बाइक ले ली। इसके बाद उसकी बाइक सहित तीनों युवक पलिया की तरफ चले गए। राममिलन ने वापस सलीमाबाद पहुंचकर मझगईं चौकी को फोन से जानकारी दी। इसके बाद अपने घर भी फोन किया। काफी तलाश के बावजूद बदमाशों का पता नहीं चला। राममिलन ने निघासन थाने पहुंचकर लूट की तहरीर दी है। एसओ मनोज सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया दिनदहाड़े बाइक लूटने की घटना संदिग्ध लग रही है। मामले की जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।