{"_id":"ba1faa435c85db7d1b90517cb6156c9a","slug":"punjab-recovered-from-the-stolen-jeep-lakhimpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब से चोरी हुई जीप लखीमपुर में बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब से चोरी हुई जीप लखीमपुर में बरामद
लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 25 Aug 2015 08:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक साल पहले पंजाब के जिला अमृतसर ग्रामीण के थाना जंडियाला क्षेत्र से चोरी हुई जीप को सदर कोतवाली और पंजाब पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एलआरपी रोड स्थित आलोक कार सेल्स के वर्कशाप से बरामद कर लिया। पंजाब पुलिस के साथ गाड़ी मालिक भी लखीमपुर पहुंचे, जिन्होंने चेचिस नंबर आदि से गाड़ी की पहचान की। आवश्यक कार्रवाई के बाद पंजाब पुलिस बरामद जीप को अपने साथ ले गई है, लेकिन जल्द ही जेल में निरुद्ध कार सेल्स के मालिक आलोक कुमार श्रीवास्तव को रिमांड पर लेकर पंजाब ले जाएगी।
एसएसआई रामअवतार यादव ने बताया कि पंजाब के जिला तरनतारन के थाना पट्टी क्षेत्र के गांव दारीवाल निवासी बलविंदर सिंह की महेंद्रा जीप 12 अगस्त 2014 को अमृतसर ग्रामीण जिले के थाना जंडियाला में शादी समारोह के दौरान पार्किंग से चोरी हो गई थी। इसका मुकदमा जंडियाला थाने में दर्ज हुआ था। इस मामले में तफ्तीश के दौरान वादी को किसी ने फोन से सूचना देकर जीप के लखीमपुर में होने की जानकारी दी। वादी ने पंजाब पुलिस को मामले की सूचना दी थी, जिसके बाद जंडियाला थाने के एसआई अमनदीप सिंह, एएसआई सुखेंद्र सिंह सहित पुलिस टीम सोमवार को सदर कोतवाली पहुंची। प्राप्त सूचना के आधार पर सदर कोतवाली के एसएसआई रामअवतार यादव और पंजाब पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एलआरपी रोड स्थित आलोक कार सेल्स पर छापा मारा, जहां से जीप बरामद हुई। जीप की चेचिस नंबर का मिलान किया गया तो थाना जंडियाला में दर्ज मुकदमे के मुताबिक पाई गई।
अभियुक्त पहले से जेल में निरुद्ध
16 अगस्त को कोतवाली पुलिस ने चोरी की स्कार्पियो सहित दो गाड़ियां बरामद की थीं, जिसमें शामिल दो अभियुक्त आलोक कुमार श्रीवास्तव और सुनील दीक्षित जेल जा चुके हैं। अब पंजाब पुलिस इन अभियुक्तों को रिमांड पर लेने की तैैयारी कर रही है, क्योंकि पंजाब से जीप किसने चुराई और आलोक कार सेल्स तक कैसे पहुंची? इन सवालों के जवाब सामने आने बाकी है।
विज्ञापन
शातिर वाहन चोरों का कनेक्शन लखीमपुर से
पहले बरामद हुई गाड़ियां नोएडा और दिल्ली से चुराई गईं थीं और अब पंजाब से चुराई गई जीप बरामद हुई है। इससे साफ हो गया है कि दूसरे राज्यों से चोरी कर लाए गए चौपहिया वाहनों को लखीमपुर में खपाया जा रहा है। इसके अलावा पड़ोसी देश नेपाल में भी गाड़ियां सप्लाई किए जाने के संकेत मिले हैं। लिहाजा कोतवाली पुलिस अभियुक्तों के नेटवर्क को भेदने में जुटी है।