{"_id":"58399aae4f1c1b5a2c13b45c","slug":"procession-returning-from-an-attack-on-the-person-and-loot-lawsuit","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात से लौट रहे व्यक्ति पर हमले और लूट मामले में मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारात से लौट रहे व्यक्ति पर हमले और लूट मामले में मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
Updated Sat, 26 Nov 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- दो नामजद और चार अज्ञात, एसपी के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई
बारात से लौट रहे एक व्यक्ति ने अपने ऊपर कुछ लोगों द्वारा तलवार से जानलेवा हमला करने और लूटपाट का आरोप लगाया था। पलिया थाने आए एसपी से इसकी शिकायत की गई थी। जिस पर एसपी ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे। इस पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए चार अज्ञात के खिलाफ लूट, जान से मारने के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोहल्ला बाजार द्वितीय निवासी अमित कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि वह 23 नवंबर की रात करीब एक बजे एक बारात से घर जा रहा था कि तभी कई उन पर तलवार से हमला कर दिया जिसमें उनका सिर फट गया। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी उनको लात घूंसों से पिटाई की और जेब में रखे 1140 रुपये और सोने की चेन भी लूट ली। एसपी 24 नवंबर को थाने आए थे, जहां पीड़ित ने पहुंचकर उनसे शिकायत की थी। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मामले में अनुज गुप्ता, तुषार उर्फ विक्की आरोड़ा निवासी पलिया को नामजद करते हुए चार अन्य अज्ञात के खिलाफ लूट, जान से मारने का प्रयास, बलवा आदि कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।