फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Prisoners can now talk to loved ones, get pure drinking water

बंदी अपनों से अब कर सकेंगे बात, पीने को मिलेगा शुद्ध पानी 

Tue, 26 Jul 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 26 Jul 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Prisoners can now talk to loved ones, get pure drinking water
jail - फोटो : amar ujala
जिला जेल में पीसीओ और आरओ प्लांट का उद्घाटन
विज्ञापन

जिला जज ने पीसीओ, डीएम-एसपी ने आरओ प्लांट का किया शुभारंभ

जिला जज ने जेल में लगे पीसीओ और डीएम-एसपी ने आरओ प्लांट का फीटा काटकर शुभारंभ किया। पीसीओ खुलने से जहां बंदियों और कैदियों की अपनों से बात हो सकेगी।वहीं उन्हें शुद्ध पानी भी पीने को मिलेगा। 
मंगलवार को जिला जज राजवीर सिंह, सीजेएम डॉ. दीनानाथ, डीएम आकाशदीप और एसपी अखिलेश चौरसिया जिला कारागार पहुंचे। जिला जज ने जेल में लगाए गए पीसीओ का फीता काटकर उद्घाटन किया, जबकि डीएम-एसपी ने आरओ प्लांट का शुभारंभ किया। जेल अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पीसीओ में दो बूथ बनाए गए हैं। जिसमें बंदी और कैदियों के लैंडलाइन या फिर पोस्टपैड मोबाइल के दो नंबरों का डाटा फीड किया गया है। बंदी व कैदी इन्हीं फीड नंबरों से किसी एक नंबर पर हफ्ते में सिर्फ एक बार बात कर सकेगा। पांच मिनट की कॉल होगी। बंदी या कैदी मशीन की स्क्रीन पर अंगूठा स्पर्श करेगा तो उसमें फीड दोनों नंबर स्क्रीन पर सामने आ जाएंगे। जिस नंबर पर वह चाहेगा उस पर बात कर सकेगा। टाइम पूरा होने पर कॉल स्वत: डिस्कनेक्ट हो जाएगी। बातचीत की पूरी रिकार्डिंग सुरक्षित रहेगी। बातचीत जेल खुलने से लेकर बंद होने तक की जा सकेगी। गरीब, असहाय, अल्पसंख्यकों, वृद्ध और  कैदियों को प्राथमिकता दी जाएगी। उधर 31 हजार लीटर की क्षमता का आरओ प्लांट लगने से बंदियों को शुद्ध पेयजल भी मिल सकेगा। इस मौके पर सीडीओ अमित सिंह बंसल, डीडीओ अनिल कुमार सिंह, बीएसए संजय शुक्ला, जेलर ज्ञानप्रकाश, डिप्टी जेलर राजेश कुमार राय, आनंद सिंह, गिरीश कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे। 
विज्ञापन


हेलो अम्मा हम दिलीप बोल रहे हैं....
जिला राजवीर सिंह द्वारा पीसीओ का उद्घाटन करने के बाद कैदी दिलीप ने अपनी मां को कॉल की। कॉल रिसीव होते ही वह काफी खुश हुआ। बोला, हेलो अम्मा दिलीप बोल रहे हैं? जेल में पीसीओ लग गया है। अब बात हुआ करेगी? उसने घर का हालचाल पूछा और बाद में ठीक है अम्मा कहकर कॉल डिस्कनेक्ट कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed