{"_id":"592868df4f1c1b3c65535ec0","slug":"printed-on-several-petrol-pumps-one-sized","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई पेट्रोल पंपों पर छापा, एक सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कई पेट्रोल पंपों पर छापा, एक सीज
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 26 May 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Petrol
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएसओ के नेतृत्व में गठित टीम ने शुक्रवार को जिले के करीब आठ पेट्रोल पंपों पर छापा मारा। इस दौरान नकहा पिपरी स्थित मालवा फिलिंग स्टेशन पर पंप के एक डीजल व पेट्रोल के पल्सर कार्ड में तार जुड़ा हुआ मिला। इस पर टीम ने पल्सर कार्ड को कब्जे में लेकर उसे जांच के लिए भेजते हुए पंप सीज कर दिया है।
गठित टीम के जिला समन्वयक अमन आनंद ने वरिष्ठ बांट माप अधिकारी एसके सिंह व एसके गिरि के साथ गोला की अलीगंज रोड स्थित करीब आठ पेट्रोल पंपों पर छापा मारा। टीम ने इस दौरान मालवा फिलिंग स्टेशन, अपना सर्विस स्टेशन, बाला जी ऑटो फ्यूल, शंकर ट्रेडिंग कंपनी, हरिओम किसान सेवा केंद्र, हमारा पंप पंचम, राकेश फिलिंग स्टेशन सहित पटेल किसान सेवा केंद्र पर घटतौली की जांच की। टीम ने मालवा फिलिंग स्टेशन पर पल्सर कार्ड में तार जुड़ा मिलने पर उसे अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है और डीजल व पेट्रोल पंप की मशीन को सीज कर दिया है।