फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Printed on several petrol pumps, one-sized

कई पेट्रोल पंपों पर छापा, एक सीज

Fri, 26 May 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 26 May 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Printed on several petrol pumps, one-sized
Petrol - फोटो : अमर उजाला
डीएसओ के नेतृत्व में गठित टीम ने शुक्रवार को जिले के करीब आठ पेट्रोल पंपों पर छापा मारा। इस दौरान नकहा पिपरी स्थित मालवा फिलिंग स्टेशन पर पंप के एक डीजल व पेट्रोल के पल्सर कार्ड में तार जुड़ा हुआ मिला। इस पर टीम ने पल्सर कार्ड को कब्जे में लेकर उसे जांच के लिए भेजते हुए पंप सीज कर दिया है।
विज्ञापन

 गठित टीम के जिला समन्वयक अमन आनंद ने वरिष्ठ बांट माप अधिकारी एसके सिंह व एसके गिरि के साथ गोला की अलीगंज रोड स्थित करीब आठ पेट्रोल पंपों पर छापा मारा। टीम ने इस दौरान मालवा फिलिंग स्टेशन, अपना सर्विस स्टेशन, बाला जी ऑटो फ्यूल, शंकर ट्रेडिंग कंपनी, हरिओम किसान सेवा केंद्र, हमारा पंप पंचम, राकेश फिलिंग स्टेशन सहित पटेल किसान सेवा केंद्र पर घटतौली की जांच की। टीम ने मालवा फिलिंग स्टेशन पर पल्सर कार्ड में तार जुड़ा मिलने पर उसे अपने कब्जे में  लेकर जांच के लिए भेज दिया है और डीजल व पेट्रोल पंप की मशीन को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed