{"_id":"583d7c5c4f1c1b0c1ede6220","slug":"power-department-created-a-stir-by-frantic-raids","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग की ताबड़तोड़ छापामारी से मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली विभाग की ताबड़तोड़ छापामारी से मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो बेलरायां।
Updated Tue, 29 Nov 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
तिकुनियां में तीन, सिंगाही में 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बिजली विभाग ने तिकुनियां और सिंगाही इलाके में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान टीम ने सिंगाही कस्बे में 10 और तिकुनियां में तीन लोगों को बिजली चोरी से जलाते हुए पकड़ लिया। जेई तिकुनियां और जेई निघासन की ओर से पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
तिकुनियां बिजली उपकेंद्र के जेई विकास सिंह ने बताया कि उन्होंने टीम के साथ कस्बा तिकुनियां में छापा मारा। छापे के दौरान जहीरउद्दीन, शब्बीर अली और मोहम्मद मोहशिम को खंभे से तार जोड़कर बिजली जलाते हुए पकड़ा गया। तिकुनियां पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जेई निघासन अजय कुशवाहा ने टीम के साथ छापेमारी कर कस्बा सिंगाही निवासी किरनलाल सोनी, अनूप वाजपेई, सचिन गुप्ता, परमेश्वर, मुरारी लाल गांधी, रमेश चंद्र त्रिवेदी, मंदीप, इसरार, खेरुन्निशा, उमेश सोनी समेत 10 लोगों को दबोच लिया। उन्होंने बताया कि उमेश सोनी अपने मृतक भाई सुरेश सोनी और मंदीप अपने बाबा के नाम का कनेक्शन अवैध रूप से चला रहे थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कनेक्शन बकाया जमा न होने के कारण पूर्व में काटे जा चुके थे, इसके बाद भी आरोपियों ने खंभो से तार जोड़ लिया और चोरी से बिजली जला रहे थे। जेई ने जुर्माना अदा करने पर सौरभ गुप्ता, रामसेवक और सतीश को मौके पर जुर्माना लेने के बाद छोड़ दिया।