{"_id":"6afc8f68cccea62a8006af2c","slug":"fir-registered-against-a-man-for-allegedly-molesting-a-class-10-student-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-164815-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Tue, 17 Nov 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
भूना। दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ और दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने टिब्बी गांव निवासी 45 वर्षीय अजय कुमार के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर उसके बयान दर्ज कर लिए हैं। बुधवार को छात्रा को न्यायालय में पेश कर बयान दर्ज करवाए जाएंगे।
मंगलवार को छात्रा पुलिस थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। उधर, मामले को लेकर दोनों गांवों की पंचायत भी हुई जिसमें आपसी स्तर पर बातचीत कर पूरे घटनाक्रम पर मंथन किया गया। पंचायत में आरोपी अजय कुमार ने खुद को निर्दोष बताते हुए आरोपों को निराधार बताया।
उसका कहना है कि पैसों के लेनदेन को लेकर उसे झूठे मामले में फंसाने का षड्यंत्र रचा गया है। वहीं, छात्रा अपने साथ हुई घटना और उस पर बनाए गए कथित दबाव को लेकर पुलिस को दिए बयान पर कायम रही। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एवं थाना प्रभारी कंवर सिंह ने बताया कि छात्रा की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बुधवार को न्यायालय में छात्रा के बयान दर्ज करवाए जाएंगे।