Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Body of laborer found; nephew accuses contractors of murder

Etawah News: मजदूर का शव मिला, भतीजे ने ठेकेदारों पर लगाया हत्या का आरोप

Tue, 17 Nov 2026 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 17 Nov 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Body of laborer found; nephew accuses contractors of murder
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कचौरा रोड स्थित हरदासपुरा मोड़ के पास सोमवार रात एक मजदूर शव पड़ा मिला। घटनास्थल के पास से एक बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस की जांच में हादसे में जान जाने की पुष्टि हुई है, जबकि मृतक के भतीजे ने तीन ठेकेदारों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस इन आरोपों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

धर्म राजपूत निवासी गढ़ी रमपुरा थाना जैतपुर बाह आगरा ने मंगलवार सुबह शव की पहचान अपने चाचा राकेश (40) निवासी गढ़ी रमपुरा थाना जैतपुर बाह आगरा के रूप में की है। उसने बताया कि चाचा पुल निर्माण कार्य में मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते थे। उसने तीन ठेकेदारों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

धर्म का कहना है कि तीनों ठेकेदार उसके चाचा राकेश को ग्वालियर में चल रहे पुल निर्माण कार्य में मजदूरी कराने के लिए जबरन अपने साथ ले गए थे। आरोप लगाया कि ठेकेदारों ने उन पर एडवांस रुपये बकाया होने का दबाव बनाया था। कहा कि चाचा का शव इटावा मिलने पर भी संदेह व्यक्त किया। बताया कि चाचा के शव के पास मिली बाइक भी एक ठेकेदार की ही है। भतीजे ने बताया कि राकेश की पत्नी विमला देवी की पहले ही प्रसव के दौरान मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि सोमवार रात स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति सड़क किनारे पड़ा होने की जानकारी दी थी। इस पर पुलिस ने पहुंचकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया था। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। शिनाख्त न होने की वजह से रात में रखवा दिया था।

सुबह एक युवक ने अपने चाचा होने का दावा करते हुए शव की शिनाख्त की है। प्रारंभिक जांच में स्थानीय लोगों ने बताया कि शराब के नशे में बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई थी। हेलमेट न पहने होने की वजह से सिर खंभे में टकरा गया था। इससे उसकी मौत हो गई। भतीजे के आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed