फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police went to the village itself and crooks robbing

पुलिस गांव में ही थी और बदमाश लूटकर चले गए 

Mon, 11 Apr 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-मितौली।
अमर उजाला ब्यूरो-मितौली। Updated Mon, 11 Apr 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Police went to the village itself and crooks robbing
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
बूधरगंज में जेवर और हजारों की नकदी लूटी
विज्ञापन

थाना क्षेत्र मितौली में पुलिस गांव में ही थी और बदमाश असलहों के बल पर दंपति को बांधने के बाद हजारों की नकदी और अन्य सामान लूट कर असलहे लहराते हुए निकल गए। घटना से ग्रामीणों में दहशत है। क्षेत्र के ग्राम बूधरगंज में रविवार की रात लगभग एक बजे बदमाशों ने मुखलाल के घर का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। बदमाशों की आशंका होने पर मुखलाल ने कस्ता पिकेट को सूचना दी। सूचना मिलते ही पिकेट के सिपाही राजकुमार तिवारी और राम सुमेर यादव तत्काल मौके को चल दिए। बूधरगंज गांव में पुलिस ने लोगों को जगाकर सतर्क किया। इसी दौरान बदमाशों ने गांव के ही नरेंद्र के घर पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने जबरन दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलते ही बदमाशों ने नरेंद्र, उसकी पत्नी सोनवरसी तथा पांच साल के बच्चे को असलहों के बल पर बांध दिया। इसके बाद दुकान और बक्से की चाबी लेकर घर में रखा जेवर, 20 हजार नकद और अन्य सामान लूटकर असलहे लहराते हुए चले गए। बदमाशों के घर के बाहर जाते ही नरेंद्र ने शोर मचाया।  पीड़ित ने बताया कि घटना के समय पुलिस वाले गांव में ही धर्मदेव के मकान के पास थे जो उसके मकान से महज 20 मीटर दूर है। यदि पुलिस पूरे गांव में गश्त कर लेती तो शायद घटना को रोका जा सकता था। पीड़ित नरेंद्र ने बताया कि वह मितौली थाने में गया तो पुलिस ने लूट के बजाए चोरी की तहरीर ली है। एसओ फूलचंद ने घटना के समय गांव में पुलिस की मौजूदगी की बात स्वीकार की। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed