फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four Bangladeshi nationals detained for violating visa rules.

Delhi NCR News: वीजा नियमों के उल्लंघन पर चार बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
- इस महीने 31 को किया गया निर्वासित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मध्य जिला पुलिस ने भारत में वीजा की अवधि से अधिक समय तक रहने के आरोप में चार बांग्लादेशी नागरिकों जोहरुल इस्लाम (41), काजी मोहम्मद नईमुर रहमान (25), मोहम्मद मुहित उद्दीन (34) और माहिम (21) को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही इस महीने जारी वीजा सत्यापन अभियान के तहत हिरासत में लिए गए विदेशी नागरिकों की संख्या 35 हो गई है। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि इस महीने हिरासत में लिए 35 बांग्लादेशी नागरिकों में से 31 को निर्वासित किया जा चुका है, जबकि हाल में हिरासत में लिए चार लोगों के निर्वासन की प्रक्रिया शुरू की गई है। चारों को विदेशी नागरिकों के वीजा संबंधी नियमों का उल्लंघन कर दिल्ली में रहने वालों की पहचान करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन विस्टा 1.0 के तहत पकड़ा गया।

पुलिस टीम ने मध्य दिल्ली के पहाड़गंज स्थित नबी करीम इलाके में होटलों और गेस्ट हाउस में जांच की। इस दौरान अराकाशन रोड स्थित एक होटल से एक बांग्लादेशी नागरिक और राम नगर स्थित एक होटल से तीन अन्य लोगों को पकड़ा गया। पुलिस ने उनके पासपोर्ट, वीजा और अन्य यात्रा दस्तावेजों की जांच की। जांच में पाया गया कि चारों डबल-एंट्री वीजा पर भारत आए थे, जिसके तहत प्रत्येक यात्रा के दौरान अधिकतम 15 दिन तक रहने की अनुमति थी। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि हालांकि चारों निर्धारित अवधि से अधिक समय तक भारत में रहे और इस तरह उन्होंने अपने-अपने वीजा की शर्तों का उल्लंघन किया है। चारों को बाद में विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) के समक्ष पेश किया गया। एफआरआरओ ने प्रतिबंध आदेश जारी कर उन्हें सराय रोहिल्ला स्थित निरोध केंद्र में रखने का निर्देश दिया। पुलिस ने बताया कि चारों को निरोध केंद्र में रखा गया है और उनके निर्वासन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article